"भारत शौर्य तिरंगा यात्रा" में उमड़ा जनसैलाब, ऑपरेशन सिंदूर की सैन्य सफलता पर उमरिया पान की ऐतिहासिक भागीदारी।
बजरंग दल प्रखंड उमरिया पान के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय सम्मान का अनुपम दृश्य।
उमरिया पान,ग्रामीण खबर mp:
भारत की सैन्य शक्ति, अद्वितीय पराक्रम और रणनीतिक क्षमता का प्रतीक बन चुका "ऑपरेशन सिंदूर" आज हर भारतीय के हृदय में गर्व, आत्मबल और राष्ट्रभक्ति की भावना जगा रहा है। भारतीय सेना द्वारा अंजाम दी गई इस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई ने न केवल पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि सीमा पार जाकर आतंक के अड्डों को ध्वस्त कर भारत की सैन्य संप्रभुता और आक्रामक रुख का प्रमाण भी प्रस्तुत किया। यह विजय भारत के आत्मगौरव, सुरक्षा-संवेदनशीलता और विश्व मंच पर उसकी सैन्य स्थिति को सुदृढ़ करती है।
इस गौरवशाली सैन्य उपलब्धि को जनमानस के साथ मिलकर उत्सव के रूप में मनाने हेतु सोमवार को बजरंग दल प्रखंड उमरिया पान द्वारा "भारत शौर्य तिरंगा यात्रा" का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर के इतिहास में एक अद्वितीय क्षण के रूप में दर्ज हो गया, जिसमें सभी वर्गों और समुदायों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर भाग लिया। यात्रा का शुभारंभ शाम 5 बजे उमरिया पान के प्रतिष्ठित बड़ी माई मंदिर (पुलिस थाना के सामने) से हुआ, जो नगर की मुख्य सड़क मार्गों से होकर झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड होते हुए आजाद चौक पर सम्पन्न हुई।
पूरे मार्ग में देशभक्ति का चरम उत्साह देखने को मिला। "भारत माता की जय", "वन्दे मातरम्", "भारतीय सेना जिंदाबाद", "पाकिस्तान मुर्दाबाद", "आतंकवाद मुर्दाबाद" जैसे नारे गूंजते रहे, और वातावरण राष्ट्रप्रेम की ऊर्जा से भर उठा। नगरवासियों के चेहरों पर गर्व, संकल्प और जोश की झलक स्पष्ट थी। हर हाथ में लहराता हुआ तिरंगा, देशभक्ति के गीत, और अनुशासित रैली ने इस यात्रा को एक चलती-फिरती प्रेरणा में परिवर्तित कर दिया।
इस ऐतिहासिक यात्रा में सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक, व्यवसायिक और शैक्षणिक क्षेत्रों से जुड़े सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लेकर यह सन्देश दिया कि भारतीय सेना केवल एक सैन्य संस्था नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा, जनभावना और अस्मिता का सजीव प्रतीक है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी और नगर के आमजन भी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
इस आयोजन के प्रमुख संयोजक बजरंग दल प्रखंड उमरिया पान के अध्यक्ष ऋषब ब्योहार रहे, जिनके नेतृत्व में समस्त बजरंग दल कार्यकर्ता आयोजन की व्यवस्था में सक्रिय रहे। भाजपा से उमरिया पान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, राजेश चौरसिया, राजेश ब्योहार, सुशांक चौरसिया,हिमांशु चौरसिया, यतीन्द्र गौतम, ललित गौतम, राकेश चौरसिया, विजय दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष संदीप सोनी, पारस पटेल,नंदू नामदेव सहित प्रमुख जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इसके अतिरिक्त धर्मेंद्र गौतम, जगन्नाथ मांझी, संतोष नामदेव, अखलेश नामदेव, अनिल नामदेव, मंजू सोनी, मनमोहन मिश्रा, दिनेश असाटी, नीरज गुप्ता, शंकर बर्मन जैसे सक्रिय समाजसेवी तथा बजरंग दल के कर्मठ कार्यकर्ता ऋषब ब्योहार, अंकित बर्मन, गजराज सिंह ठाकुर, विकास, राकेश बर्मन, आकाश बर्मन, गणेश ठाकुर, छोटू ठाकुर, रोहित नामदेव, प्रिंस उर्मलिया, राजन सिंह, रुचिर, शरद, हर्ष द्विवेदी,श्रवण सोनी,आदित्य गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में युवाओं और नगरवासियों ने सहभागिता कर आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।तथा सुरक्षा की दृस्टि से उमरिया पान पुलिस थाना प्रभारी दिनेश तिवारी अपने स्टाप सहित तिरंगा यात्रा के साथ साथ चलते रहे।
इस यात्रा ने यह प्रमाणित कर दिया कि जब बात राष्ट्रहित, सुरक्षा और गर्व की होती है, तब पूरा भारत एक स्वर में खड़ा होता है। यह आयोजन न केवल सैन्य सफलता का उत्सव था, बल्कि भारत के नागरिकों की जागरूकता, संगठन शक्ति और अखंडता का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।