थाना उमरियापान पुलिस को मिली विशेष अभियान में दोहरी सफलता।

 थाना उमरियापान पुलिस को मिली विशेष अभियान में दोहरी सफलता।

अपहृत दो बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा।

उमरियापान, कटनी:

पुलिस अधीक्षक जिला कटनी द्वारा जिले में अपहृत बालक एवं बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना उमरियापान पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक जिला कटनी अभिजीत रंजन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद प्रभात कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी के नेतृत्व में उमरियापान थाना पुलिस द्वारा लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।

इन्हीं प्रयासों के तहत थाना उमरियापान पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में अपहृत बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. एवं अपराध क्रमांक 150/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अपहृत बालिकाओं का पता लगाकर उन्हें सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिजनों के चेहरे पर प्रसन्नता लौट आई।

बालिकाओं के सकुशल मिलने पर उनके परिजनों ने उमरियापान थाना पुलिस के कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। यह उपलब्धि थाना उमरियापान पुलिस की तत्परता, मेहनत और सतत प्रयासों का परिणाम है, जिसने समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ किया है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश तिवारी के साथ-साथ कार्यवाहक उप निरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उप निरीक्षक कोदूलाल दाहिया, कार्य.प्र.आर. 503 अजय सिंह, कार्य.प्र.आर. 757 आशीष झारिया, आर. 645 योगेश पटेल एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया।

थाना उमरियापान पुलिस द्वारा की गई इस सफलता पूर्ण कार्यवाही ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि बालकों एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं शीघ्र दस्तयाबी हेतु जिला पुलिस सदैव कृतसंकल्पित है। आगे भी इस प्रकार की कार्यवाहियों के माध्यम से पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। जिले के नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधीक्षक जिला कटनी के नेतृत्व में चल रहे इस विशेष अभियान ने समस्त जिले में एक सकारात्मक संदेश दिया है और आम नागरिकों का पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।


प्रधान संपादक: अज्जू सोनी, ग्रामीण खबर एमपी  
संपर्क सूत्र: 9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post