अशासकीय विद्यालयों के उन्मुखीकरण पर कार्यशाला का आयोजन।
शासन के दिशा निर्देशो के क्रियान्वयन में कोई कोताही ना बरती जाए - कलेक्टर श्री सिंह।
विदिशा:
अशासकीय विद्यालयों के उन्मुखीकरण तथा विभागीय प्रावधानों से अवगत कराने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को रवीन्द्रनाथ टैगोर ऑडिटोरियम विदिशा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभांरभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष गीता रघुवंशी ने कार्यशाला को अति महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षा के उन्मुखीकरण के लिए जिले में किए जा रहे नवाचार अनुकरणीय है। अशासकीय विद्यालयों में अब पहले से अधिक पारदर्शिता रेखांकित होगी। शासन के नियमो का पालन कर हम जिले के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएंगे। कार्यशाला का राकेश शर्मा तथा अशासकीय विद्यालय संगठन के अध्यक्ष मानसिंह ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों के संचालको से कहा है कि विद्यालयों के उन्मुखीकरण हेतु शासन द्वारा जो दिशा निर्देश जारी किए गए है के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतें। संचालको की मूलभूत समस्याओं से अवगत होकर उनका समाधान कराने के सफल प्रयासो को ध्यानगत रखते हुए उक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया है ऐसे विषय जिनका निराकरण जिला स्तर पर संभव है उनका निराकरण यथाशीघ्र हो वहीं राज्य स्तरीय अधिकार क्षेत्र की बिन्दुओं के निराकरण हेतु समयावधि में पत्राचार कर उसका फालोअप लिया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षको की केपेस्टिी में बढोतरी हो तकनीकी शिक्षा का कैसे बेहतर उपयोग किया जाए, खेल-खेल मंे अध्यापन कार्य हो, अधोसंरचना कार्यो के माध्यम से बुनियादी सुविधाआंे की पूर्ति हो।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि किसी भी अशासकीय विद्यालय के द्वारा बच्चो और अभिभावको को किसी खास दुकान से किताबे लेने, स्कूली सामग्री खरीदने के लिए वाध्य नहीं किया जाएगा। उक्त व्यवस्था का क्रियान्वयन पूर्णत विकेन्द्रीकरण को ध्यानगत रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूलो तक आने जाने केे संसाधनों में किसी भी प्रकार की त्रुटि ना हो का ध्यान संबंधित शैक्षणिक संस्था को भी रखना होगा। छोटे बच्चो को बहुत रिस्क तरीको से आटो वाहनो के द्वारा लाना ले जाना किया जा रहा है इस और शैक्षणिक संस्था खासकर स्कूल मैनेजमेंट अब तक ध्यान नहीं दे रहा है। जो उचित नहीं है। सभी बच्चे अनमोल है। उन्हें अच्छा वातावरण स्कूल में ही ना मिले बल्कि आने जाने के दौरान भी मिले। स्कूलो के बाहर असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार की संदेहप्रद गतिविधियां ना कर पाए इसके लिए उन्होंने सीसी कैमरे स्कूलो में लगाए जाने पर जोर दिया है। इससे पहले कार्यशाला आयोजन के उद्धेश्यो को डीपीसी के द्वारा विस्तारपूर्वक रेखांकित किया गया। जिसमें मान्यता प्राप्त के लिए प्रावधान अंतर्गत बताया गया कि कक्षा एक से आठ तक के लिए जिला शिक्षा केन्द्र, कक्षा नौ से 12 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से लोक शिक्षण संचालनालय के द्वारा दी जाती है इसी प्रकार मदरसा की मान्यता के प्रावधानो से अवगत कराया गया है।कार्यशाला में गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय एमपी बोर्ड की मान्यता के लिए निर्धारित मापदण्डो के अलावा फीस विनियमन अधिनियम 2017 संशोधन 2020 के प्रावधानो तथा फीस वृद्धि एवं अन्य शिकायतो के निराकरण हेतु जारी दिशा निर्देशो की बिन्दुओं से अवगत कराया गया है। गौरतलब हो कि जिले में पहली बार अशासकीय संस्थाओं के संचालको की मूलभूत समस्याओं से अवगत होते हुए उनके निराकरण और अशासकीय संस्थाओं के नियंत्रण हेतु किए गए प्रावधानो से अवगत कराया गया है।कार्यशाला में पैनलो के माध्यम से विचारोविमर्श कर शैक्षणिक गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन कराने के लिए शासन द्वारा जारी किए गए नवीन दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन करने पर सहमति व्यक्त की गई। कार्यशाला में पृथक-पृथक निर्धारित विषयों के पैनल सदस्यों के द्वारा शैक्षणिकमुखी सुझावो से अवगत कराया गया जिन पर शैक्षणिक सत्रो में अनुपालन करने के पर सहमति दी गई है।
विदिशा जिले में संचालित अशासकीय शालाओं के नियमानुसार संचालन को सुनिश्चित करने के लिए शाला संचालकों का उन्मुखीकरण सह कार्यशाला में जिन बिंदुओं पर विचार-विमर्श पैनल डिस्कसन कर निर्णय लिए जाएंगे ततंसंबंध में निर्धारित विषयानुसार निजी विद्यालय फीस अधिनियम 2017 एंव संबंधित विषय (निजी विद्यालय फीस अधिनियम, फीस अपलोड करना, ड्रेस एवं किताबों की सूची एवं उपलब्धता, मान्यता शर्ते (9-12), अन्य संबंधित विषय के लिए सूत्रधार जिला शिक्षा अधिकारी होंगे जबकि छह पैनलिस्टों में उत्कृष्ट विद्यालय विदिशा के प्राचार्य के. सिंह,वात्सल्य सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल के प्रबंधक राकेश सिंह, एन.जी.एम सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल से संजय पाडे,मगदम इंटरलेशनल स्कूल से सोमिल पलोड,ओलंपस हाई स्कूल से मोहित रघुवंशी,नवांकुर विद्यापीठ से शैलेन्द्र दीक्षित शामिल होंगे।
नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति एंव आर.टी.ई प्रावधान, मान्यता शर्ते (1-8) की प्रस्तुतीकरण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की जायेगी उक्त विषय के पैनलिस्टों में आशीष भारती राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल से राकेश पांडे, प्रगति पव्लिक स्कूल विदिशा के मानसिंह, सरस्वती शिक्षा मंदिर से संजेश शर्मा, नाइंस एकेडमी विदिशा से सौरभ मिश्रा, डॉल्फिन स्कूल बासौदा तथा श्याम स्कूल गुलावगंज से सौरभ मिश्रा शालाओं में यौन हिंसा जागरुकता एवं रोकथाम विषय की प्रस्तुति महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत सिंह राजपूत के द्वारा प्रस्तुत की गई। उक्त विषय के लिए पैनल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चैबे के अलावा, स्प्रिंगफील्ड स्कूल विदिशा से योगेन्द्र राना, एमीनेंट पब्लिक हाई स्कूल विदिशा से सुनील अग्रवाल, ट्रिनिटी सीनियर कान्वेंट स्कूल विदिशा, सरस्वती शिशु मंदिर तलैया विदिशा, सेंटमैरी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल विदिशा के प्रतिनिधि ने जानकारियां सांझा की।शालाओं में परिवहन व्यवस्था संबंधी प्रावधान एवं सावधानियां पर आधारित विषय के प्रस्तुति सूत्रधार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी होंगे जबकि इस विषय के पैनल में जिन आमंत्रित सदस्यों द्वारा विचारों की अभिव्यक्ति प्रस्तुत करेंगे उनमें सी.एम राईज गंगरवाडा के प्राचार्य ज्योति प्रकाश नेमा, मानसरोवर एकेडमी के रवि व्यास, सनराइजर्स स्कूल के वी.पी सिंह, महारानी अवंतीबाई स्कूल के मेहताब सिंह नरवरिया, ज्ञानोदय विद्यालय गुलाबगंज के गजेन्द्र सिंह लोधी,सरस्वती शिशुमंदिर किला अंदर विदिशा के दिनेश शर्मा ने अपने विचार अभिव्यक्त किए।कार्यशाला में शासन के नवीन प्रावधानो की जानकारियां पावर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रस्तुत की गई वहीं ततसंबंध में जिज्ञासाओ का समाधान में विषय विशेषज्ञो के द्वारा किया गया हैै। उक्त कार्यशाला में संयुक्त कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी शशि मिश्रा, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ पंकज जैन, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी आरके ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री भरत सिंह राजपूत के अलावा अशासकीय विद्यालयो के संचालक, प्रतिनिधिगणों के अलावा अन्य विभागो के अधिकारी व शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।
