कौन बनेगा करोड़पति में पूछे गए इस सवाल पर क्विट कर आदिवासी युवक ने जिते 50 लाख रुपए।

 कौन बनेगा करोड़पति में पूछे गए इस सवाल पर क्विट कर आदिवासी युवक ने जिते 50 लाख रुपए।

कटनी:-अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति' ने कइयों की किस्मत बदल दी है। इस शो में शामिल होने वाला हर कंटेस्टेंट सिर्फ करोड़पति बनने का सपना लेकर सेट पर एंट्री करता है। लेकिन जाहिर सी बात है सबका सपना पूरा नहीं होता।

कौन बनेगा करोड़पति में पूछे गए इस सवाल पर क्विट कर आदिवासी युवक ने जिते 50 लाख रुपए।मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के एक छोटे से गांव में रहने वाले बंटी वाडिवा अपने सपने लेकर कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे थे। उनको अमिताभ बच्चन  के सामने हॉटसीट पर बैठकर सभी सवालों के जवाब पूरे आत्मविश्र्वास के साथ देते हुए देखा गया।ऑडियंस में बैठा हुआ हर शख्स यही चाहता था कि बंटी करोड़पति बन जाएं, लेकिन बंटी के साथ-साथ सभी का ये सपना टूट सा गया। दरअसल एक करोड़ की राशि और बंटी के बीच में सिर्फ एक सवाल का फासला था, लेकिन ये फासला बंटी तय नहीं कर पाए और उन्होंने शो से क्विट करने का फैसला लिया। 

    नहीं तय कर पाए एक करोड़ का फासला

दरअसल 50 लाख जीतने के बाद बंटी के सामने सबसे बड़ा चैलेंज था, एक करोड़ के लिए पूछे जाने वाले सवाल का जवाब देना।  अगर इस सवाल का वो सही जवाब दे देते तो बंटी करोड़पति बन जाते। गलत जवाब बंटी को सीधे 3 लाख 50 हजार पर पहुंचाता। 50 लाख खो जाने के डर से बंटी ने कोई रिस्क नहीं लिया और 50 लाख के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का खेल क्विट करने का फैसला लिया।

               कौन बनेगा करोड़पति

शो क्विट करने का फैसला लेने के बाद अमिताभ बच्चन ने ही नहीं, बल्कि केबीसी के स्टूडियो में मौजूद तमाम ऑडियंस ने स्टैंडिंग ओवेशन देकर बंटी की तारीफ की। 

           क्या था एक करोड़ का सवाल 

बात करते हैं एक करोड़ के लिए बंटी वाडिवा को पूछे गए सवाल की।  बंटी से पूछा गया था –

1948 में बंगाली मूर्तिकार चिंतामणि कर ने ‘द स्टैग’ नामक एक कलाकृति के लिए इनमें से क्या जीता था?

इसके ऑप्शन थे- 

A पायथागोरस पुरस्कार

B नोबल पुरस्कार

C ओलंपिक पदक

D ऑस्कर पुरस्कार

यही वो सवाल था जिसका जवाब बंटी नहीं दे पाए

आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर इस सवाल का सही उत्तर क्या है। दरअसल इस सवाल का सही जवाब है...   

C ओलंपिक पदक

   50 लाख के लिए कौन सा सवाल पूछा था

बंटी से 50 लाख के लिए ये सवाल पूछा गया था…इनमें से किस सामग्री से बनी ईटें 19 वीं सदी तक चीन और एशिया के कुछ हिस्सों में मुद्रा के रूप में उपयोग की जाती थीं?

A इलायची

B चाय

C केसर

D लौंग

 सही जवाब : B चाय

                कौन हैं बंटी वाडिवा

बंटी आदिवासी समाज से बिलांग करते हैं। शो के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत में उन्होंने बताया कि वो मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के गांव में अपने माता पिता और भाई बहन के साथ रहते हैं। वो हमेशा से कौन बनेगा करोड़पति में आना चाहते थे।

आखिरकार उनका सपना पूरा हुआ। उनके पिता किसान हैं और खेती से वो महीने के लगभग 11 हजार रुपए कमाते हैं। 11 हजार रुपए में पूरा परिवार का पेट पालना काफी मुश्किल है, लेकिन फिर भी उनके परिवार ने अपने तीनों बच्चों को पढ़ने से नहीं रोका। 


चीफ एडिटर:-अज्जू सोनी
मोबाइल नंबर:-9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post