सेवा संकल्प अभियान को लेकर बरही मंडल में भाजपा की कार्यसमिति बैठक एवं मंडल कार्यशाला संपन्न।
संगठन की रीति-नीति,अनुशासन और सेवा भाव के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का लिया संकल्प।
बरही। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय सांसद विष्णुदत्त शर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, क्षेत्रीय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक एवं मंडल प्रभारी मनीष देव मिश्रा के नेतृत्व में सेवा और समर्पण से जुड़े सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा मंडल बरही में मंडल कार्यसमिति बैठक एवं मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रीति-नीति को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के तेलचित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति समर्पण और सेवा भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
मंडल अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और देशहित में किए गए कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तावना प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश तिवारी ने अपने उद्बोधन में भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति, संगठन की कार्यप्रणाली एवं अनुशासन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, आपसी समन्वय और अनुशासित कार्यशैली पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के विचार और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने की बात कही।
मंडल प्रभारी मनीष देव मिश्रा ने सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। उन्होंने अभियान के उद्देश्य, इसके अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों तथा उनकी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य भाजपा की संगठनात्मक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
बैठक के दौरान मंडल स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभियान के सभी कार्यक्रमों को आपसी समन्वय के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पी.डी. ताम्रकार ने किया। अंत में सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक कैलाश कचेर ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
कार्यशाला में मंडल प्रभारी बहादुर श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा तीरथ पटेल, ममता सोनी, पार्षद मोहन सिंह गोंड, संतोष द्विवेदी, सुरेश सोनी, विजय ताम्रकार, राजेंद्र उपाध्याय, वीरेंद्र जायसवाल, राजा बागरी, दीपक प्रजापति, दीपक मिश्रा, यादवेन्द्र तिवारी, शंकर मिश्रा, कैलाश कचेर, सरला पांडे, आभा तिवारी, किरण ठाकुर, ज्योति उपाध्याय, राहुल सोनी, रजनीश तिवारी, सोहन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के माध्यम से बरही मंडल के कार्यकर्ताओं ने सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।


