विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की मेहनत लाई रंग,उमरिया पान शासकीय अस्पताल को मिली 11 करोड़ 27 लाख 92 हजार की बड़ी सौगात।

 विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह की मेहनत लाई रंग,उमरिया पान शासकीय अस्पताल को मिली 11 करोड़ 27 लाख 92 हजार की बड़ी सौगात।

30 बिस्तरीय नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के साथ डॉक्टर आवास का होगा निर्माण,स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से उमरिया पान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा लाभ।

उमरिया पान। कटनी जिले की बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के उमरिया पान में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। उमरिया पान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बिस्तरीय नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सहित डॉक्टर आवास के निर्माण के लिए 11 करोड़ 27 लाख 92 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इस उपलब्धि के लिए बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह का आभार व्यक्त किया है।

बताया जाता है कि उमरिया पान क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। क्षेत्र की बड़ी आबादी को चिकित्सा सुविधाओं के लिए अन्य स्थानों पर निर्भर रहना पड़ता था। ऐसे में 30 बिस्तरीय नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्वीकृति को क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा उमरिया पान सहित बड़वारा विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। विधायक श्री सिंह ने क्षेत्रवासियों की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को शासन स्तर तक पहुंचाते हुए नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं डॉक्टर आवास के निर्माण की स्वीकृति के लिए लगातार प्रयास किए। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रयासों का परिणाम अब 11 करोड़ 27 लाख 92 हजार रुपये की स्वीकृति के रूप में सामने आया है।

उमरिया पान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र के लिए यह स्वीकृति बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह क्षेत्र की समस्याओं और ग्रामीणों की आवश्यकताओं को लेकर लगातार गंभीरता से प्रयास करते हैं। उमरिया पान में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की मांग काफी समय से थी, जिसे विधायक श्री सिंह ने गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर प्रयास किया। उन्हीं के प्रयासों से अब 30 बिस्तरीय नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर आवास के लिए इतनी बड़ी राशि स्वीकृत हुई है।

आशीष चौरसिया ने कहा कि नवीन अस्पताल भवन बनने के बाद उमरिया पान सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी डॉक्टर आवास के निर्माण से सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार सक्रियता दिखाई है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विधायक द्वारा शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उमरिया पान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए मिली यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि ग्रामीण अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। अस्पताल में 30 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होने से आपातकालीन परिस्थितियों सहित विभिन्न बीमारियों के उपचार में ग्रामीणों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं डॉक्टर आवास के निर्माण से चिकित्सकों के लिए आवश्यक आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिल सकती है।

स्वीकृति की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रति आभार जताया। भाजपा जनों का कहना है कि विधायक श्री सिंह द्वारा क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ शासन तक पहुंचाने और उनके निराकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम लगातार सामने आ रहा है।

इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री पंडित विजय दुबे, उमरिया पान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, धर्मेंद्र गौतम, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष संदीप सोनी, डॉ. यतीन्द्र गौतम, वैभव चौरसिया, प्रदीप तातु चौरसिया, जगमोहन जग्गू चौरसिया, नंदकुमार नामदेव, सुशांक चौरसिया, अज्जू पटेल, नरेश जयसवाल, अखलेश कटारिया, राकेश यादव, राकेश दाहिया, अनिल नामदेव, दिनेश गुप्ता, अखिलेश नामदेव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने कहा कि उमरिया पान में 30 बिस्तरीय नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और डॉक्टर आवास के लिए 11 करोड़ 27 लाख 92 हजार रुपये की स्वीकृति क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे उमरिया पान की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलने के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

ग्रामीणों ने विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होकर समय-सीमा में पूरा होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को इस बड़ी सौगात का लाभ जल्द से जल्द मिल सके। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति को उमरिया पान क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post