जन विश्वास अभियान के तहत सम्मेदगिरी गौशाला पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी,व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

 जन विश्वास अभियान के तहत सम्मेदगिरी गौशाला पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी,व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

गौवंशों की देखभाल और साफ-सफाई की सराहना,पशु शवदाह भट्टी एवं भूमि आवंटन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सिहोरा। जन विश्वास अभियान के तहत विद्या सागर सेवा आश्रम समिति (गौशाला), सम्मेदगिरी गोसलपुर में प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन हुआ। इस दौरान जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, सिहोरा विधायक संतोष वरकड़े, जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, अनु. अधिकारी ज्योति परस्ते, गोसलपुर थाना प्रभारी, सिहोरा तहसीलदार पुष्पराज बघेल सहित जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत, जनपद पंचायत सदस्य रश्मि मृगेंद्र अग्निहोत्री, जनपद अध्यक्ष गिरजा जितेंद्र पालीवाल, सरपंच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने विद्या सागर सेवा आश्रम समिति द्वारा संचालित गौशाला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान गौवंशों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, रखरखाव एवं देखभाल का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने गौशाला में गौवंशों की उचित देखभाल और परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए समिति को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान गौशाला समिति की ओर से सिहोरा तहसील में पशु शवदाह भट्टी (Animal Incinerator) स्थापित किए जाने तथा मृत गौवंश के सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए भूमि आवंटित किए जाने की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने बताया कि पशु शवदाह भट्टी की स्थापना से मृत गौवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था बेहतर और सम्मानजनक तरीके से सुनिश्चित की जा सकेगी।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गौशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में गौशाला के संरक्षक अंकुर जैन, पूर्व अध्यक्ष अरुण जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री इं. सुनील जैन, कोषाध्यक्ष यतेंद्र जैन, सहमंत्री अमित जैन, कार्यालय मंत्री संदीप जैन, रानू जैन, प्रबंधक बिहारी लाल रजक, बृजेश उपाध्याय सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post