सिलौंडी में 36 घंटे की लगातार बारिश से तीन कच्चे मकानों की दीवारें गिरीं,गरीब परिवारों पर टूटा संकट।

 सिलौंडी में 36 घंटे की लगातार बारिश से तीन कच्चे मकानों की दीवारें गिरीं,गरीब परिवारों पर टूटा संकट।

राजकुमार कोल,रामजी कोल और नेकराम काछी के घरों को नुकसान,घरेलू सामान खराब,मिट्टी सड़क पर आने से मार्ग भी बाधित,पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की लगाई गुहार।

सिलौंडी। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम सिलौंडी में पिछले करीब 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के चलते गांव में तीन कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं, जिससे संबंधित परिवारों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ रहने की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार लगातार बारिश के कारण सिलौंडी निवासी राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें अचानक भरभराकर गिर गईं। दीवार गिरने से मकानों में रखा घरेलू सामान भी खराब हो गया। गनीमत रही कि दीवार गिरने के दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और जनहानि टल गई।

बारिश के कारण मकानों की मिट्टी और मलबा सड़क पर आ जाने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों को मार्ग से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, तीनों प्रभावित परिवारों के सामने बारिश के दौरान अपने घर और सामान को सुरक्षित रखने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

पीड़ित परिवारों का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कच्चे मकानों में रहकर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अचानक दीवार गिरने से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में परिवारों ने शासन-प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराकर हुए नुकसान का आकलन करवाने तथा नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हुए मकानों का तत्काल सर्वे कराने और प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस मुश्किल समय में कुछ राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post