सिलौंडी में 28 जून को होगा भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का प्रथम आगमन।
शाम 4 बजे होगा स्वागत कार्यक्रम,क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर भव्य स्वागत करने की अपील।
सिलौंडी,ग्रामीण खबर MP।
सिलौंडी क्षेत्र में आगामी 28 जून 2026 को भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का प्रथम आगमन प्रस्तावित है। उनके स्वागत को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 28 जून को शाम 4 बजे सिलौंडी में किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है।
सिलौंडी के सरपंच पंचो संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद पहली बार सिलौंडी आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं और कार्यक्रम को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है।
उन्होंने क्षेत्र के सभी भाइयों, बहनों, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे 28 जून को निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का आत्मीय एवं भव्य स्वागत करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ मछुआरा समाज एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और संवाद को भी नई दिशा देगा। स्वागत समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां भी निर्धारित की जा रही हैं।

