जनसुनवाई में त्वरित निराकरण से खिले आवेदकों के चेहरे।

 जनसुनवाई में त्वरित निराकरण से खिले आवेदकों के चेहरे।

303 आवेदनों में से 193 समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान,संतुष्ट होकर लौटे नागरिक।

विदिशा,ग्रामीण खबर MP।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। कलेक्टर अंशुल गुप्ता द्वारा आयोजित जनसुनवाई में कुल 303 आवेदकों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ प्रकरणों की सुनवाई करते हुए 193 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। समस्याओं का त्वरित समाधान होने पर आवेदकों के चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट दिखाई दी। कई आवेदक अपनी समस्याओं के निराकरण के बाद प्रसन्नचित मुद्रा में अपने घरों की ओर लौटते नजर आए।

जनसुनवाई कक्ष में अपर कलेक्टर अनिल कुमार डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पंक्तिबद्ध व्यवस्था के तहत आवेदनों की सुनवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए तथा निराकरण की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व, सामाजिक न्याय, बिजली, पेयजल, पेंशन, भूमि विवाद, आवास तथा अन्य जनहित से जुड़े प्रकरण प्राप्त हुए। प्रशासन द्वारा प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निराकरण का भरोसा दिलाया गया।

जिला प्रशासन की इस सक्रिय पहल से आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है तथा जनसुनवाई कार्यक्रम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से खण्ड स्तरीय अधिकारियों से संवाद कर आवेदनो के निराकरण संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए है तदानुसार लटेरी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि लटेरी के ग्राम अलीगढ कोटरा के आवेदक किशन सिंह अहिरवार की भूमि का नामांतरण कार्य एक दिवस में पूर्ण कर सूचित करें। सिरोंज तहसील के ग्राम मोहम्मद नगर के आवेदक कंछेदी पुत्र हरिचंद लोधी ने ईटीएस मशीन द्वारा सीमांकन कराए जाने का आग्रह किया मौके पर इस संबंध में एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए गए और आवेदक को आश्वस्त कराया गया कि बुधवार को सीमांकन संबंधी कार्य पटवारी के माध्यम से संपादित करा दिया जाएगा। इसी प्रकार शमशाबाद तहसील के ग्राम सतपाडाहाट निवासी आवेदक संतोष एवं सांवरिया पुत्रगण आशाराम चैकसे ने अवगत कराया कि प्रार्थीगण द्वारा किसान आईडी बनवाई गई उसमें प्रार्थीगणो की भूमि अतिरिक्त अन्य के खसरा दर्ज किए गए है। त्रुटिसुधार का कार्य कलेक्टर द्वारा मौके पर निर्देशित कर कराया गया है। ग्यारसपुर ग्राम लखूली के आवेदक दिनेश नाथ ने आवास दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया ततसंबंध में सर्वे प्रक्रिया से अवगत कराया गया है। विदिशा तहसील के ग्राम हरूखेडी के आवेदक फूल सिंह अहिरवार ने अपनी बहू और नातिन का नाम खाद्यान्न पर्ची में जोडे जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था ततसंबंध में जनपद सीईओ, जीएसएस व सचिव को निर्देश्ति किया गया है कि पात्रतानुसार कार्यवाही शीघ्र संपादित करें। इसी प्रकार पीपलखेडा की आवेदिका तुलसाबाई प्रजापति के द्वारा वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था जिसे पात्रतानुसार मौके पर कार्यवाही पूर्ण कराई गई। ग्राम गुरारिया हवेली श्रीराम किरार के द्वार शासकीय नाले एवं नगरीय स्कूल की भूमि पर अवैध रूप से डाली गई पार मिटाकर अतिक्रमण मुक्त कराने का आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिस पर तहसीलदार को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। बासौदा वार्ड नम्बर नौ के निवासी नंद सिंह पुत्र धन सिंह अहिरवार ने आवास पट्टे की प्रमाणित प्रतिलिपि दिलाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिस पर नगरपालिका अधिकारी को कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। ग्राम पिथौली की आवेदिका प्रियंका राजपूत ने दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली राशि के संबंध में किए गए पत्राचार से अवगत कराया। ततसंबंध में सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को यथाशीघ्र कार्यवाही कर दिव्यांग दम्पति को योजना के तहत प्रदाय की जाने वाली राशि शीघ्र आवंटित की जाए। 

जनसुनवाई कक्ष में विदिशा एसडीएम क्षितिज शर्मा, संयुक्त कलेक्टर दीपाश्री काशवानी समेत विभिन्न विवाहों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी

Post a Comment

Previous Post Next Post