ग्राम कांकर में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं।
विदिशा,ग्रामीण खबर MP।
विदिशा जिले के कुरवाई तहसील क्षेत्र के ग्राम करमेडी, माला मेहलुआ, भौरासा एवं कांकर में आज कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने गांवों में पहुंचकर आमजन की मूलभूत समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
कलेक्टर गुप्ता ने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं हितलाभ की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
ग्राम कांकर में कलेक्टर के पहुंचते ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पहली बार कोई कलेक्टर पहुंचा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर का आत्मीय स्वागत ग्रामीणों के द्वारा किया।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी
