लव जिहाद व स्कूल में छेड़छाड़ रोकना बनी नीलू रजक की हत्या की वजह।

 लव जिहाद व स्कूल में छेड़छाड़ रोकना बनी नीलू रजक की हत्या की वजह।

विधायक संजय पाठक के समझाने के बाद भी नहीं माने बजरंग दल व भाजपा कार्यकर्ता,किया विजयराघवगढ़ मार्ग पर चक्का जाम।

विजयराघवगढ़,ग्रामीण खबर MP।

कैमोर में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निलेश (नीलू) रजक की हत्या ने पूरे कटनी जिले ही नहीं बल्कि समूचे महाकौशल क्षेत्र को झकझोर दिया है। मंगलवार को दोपहर मैं हुई इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर कैमोर पुलिस की कार्यशैली और क्षेत्र में बढ़ रहे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया गया कि कैमोर निवासी विशेष समुदाय के दो युवकों — अकरम खान और प्रिंस जोसफ — ने मिलकर नीलू रजक पर गोली चलाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पूरे कैमोर और विजयराघवगढ़ नगर में तनाव का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कैमोर थाना प्रभारी को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने में आधे घंटे से अधिक समय लग गया। इस बीच घायल नीलू रजक को विजयराघवगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें “ब्रॉट डेड” घोषित कर दिया।

हत्या की खबर फैलते ही बजरंग दल और भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विजयराघवगढ़-कटनी मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे घंटों तक यातायात बाधित रहा। स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।

इस बीच घटना की जानकारी पटना में चुनाव प्रचार में व्यस्त सांसद वी.डी. शर्मा और स्थानीय विधायक संजय पाठक को मिली। दोनों नेताओं ने पटना से ही पुलिस प्रशासन से संपर्क कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। शाम को विधायक संजय पाठक विशेष विमान से विजयराघवगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल में मृतक के परिजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी के साथ उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर स्पष्ट किया कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।

घटना स्थल और अस्पताल परिसर में हजारों की भीड़ जमा रही। भीड़ में माहौल अत्यंत भावनात्मक था। कई लोगों की आंखें नम थीं, तो कई में आक्रोश साफ झलक रहा था।

हत्या की पृष्ठभूमि,लव जिहाद और स्कूल में छेड़छाड़ का विरोध।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, नीलू रजक पिछले कुछ महीनों से कैमोर क्षेत्र में हो रही लव जिहाद जैसी गतिविधियों और स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं से हो रही छेड़छाड़ का विरोध कर रहे थे। आरोपी अकरम खान और उसके साथी अक्सर छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करते थे। एक महीने पहले DAV स्कूल के बाहर हुई ऐसी ही घटना में नीलू रजक ने अकरम खान को फटकार लगाई थी, जिसके बाद पुलिस ने उल्टा नीलू रजक के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उस समय थाना प्रभारी और कुछ पुलिसकर्मियों ने अकरम खान से मिलीभगत कर नीलू को परेशान किया था। नीलू रजक ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा से मिलकर शिकायत भी की थी। बताया जा रहा है कि उसी समय आरोपी अकरम ने थाना परिसर में ही नीलू को गोली मारने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने इस गंभीर धमकी को नजरअंदाज कर दिया।

आज वही धमकी हकीकत में बदल गई।मंगलवार की दोपहर अकरम खान और प्रिंस जोसफ ने मौका पाकर नीलू रजक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन और मांग पत्र सौंपा गया।

हत्या की जानकारी मिलते ही भाजपा कार्यकर्ता, बजरंग दल के सदस्य, विश्व हिंदू परिषद और कई हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भीड़ ने कैमोर थाना का घेराव किया और दोषी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग की।

विधायक संजय पाठक और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन के नेतृत्व में जिला कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को विस्तृत मांग पत्र सौंपा गया। इसमें हत्यारों और उन्हें संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई, क्षेत्र में फैल रही अवैध मादक पदार्थों की बिक्री रोकने, अवैध हथियार उपलब्ध कराने वालों पर मुकदमा दर्ज करने और थाना प्रभारी समेत दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल हटाने की मांग की गई।

विधायक संजय पाठक ने कहा कि “यह सिर्फ एक कार्यकर्ता की हत्या नहीं है, बल्कि समाज में बढ़ते अपराध और प्रशासन की नाकामी का परिणाम है। जब तक दोषियों को फांसी नहीं मिलती, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।”

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने भी चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिलेभर में आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई।

देर शाम पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आदेश जारी करते हुए कैमोर टीआई अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही जिलेभर में विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि एसडीओपी के नेतृत्व में चार टीमें विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विजयराघवगढ़ में उमड़ा जनसैलाब।

शाम होते-होते विजयराघवगढ़ अस्पताल और मुख्य मार्ग पर भारी जनसैलाब उमड़ आया। मृतक नीलू रजक के अंतिम दर्शन के लिए दूरदराज से कार्यकर्ता, व्यापारी और ग्रामीण पहुंचे। संपूर्ण क्षेत्र में शोक और आक्रोश का मिश्रित वातावरण देखने को मिला।

संपूर्ण घटनाक्रम के दौरान विधायक संजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, मनीष पाठक, जनपद अध्यक्ष सुधा कोल, उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, पलक ग्रोवर, राजेश्वरी दुबे, पीयूष अग्रवाल, वसुधा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष भवानी मिश्रा, श्रीराम सोनी, प्रमोद सोनी, विवेक सिंह, जगदीश गुप्ता, प्रमोद पटेल, मनोज तिवारी, सुरेश सोनी, अशोक विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता बाबा, मनीष मिश्रा, अजय पप्पू शर्मा, जयवंत सिंह, संतोष केवट, रंगलाल पटेल, अरविंद बड़गैया, प्रमोद शुक्ला, अंकुर ग्रोवर, संतोष परोहा, मोनू सेठी सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और नागरिक उपस्थित रहे।

विजयराघवगढ़ में देर रात तक प्रशासनिक अमला हालात पर नजर बनाए हुए था। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक स्वयं मौके पर डटे रहे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। परंतु आमजन का कहना है कि अब केवल अपील से काम नहीं चलेगा — जब तक हत्यारों को सजा नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

प्रधान संपादक:अज्जू सोनी |संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post