प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोशित भाजपाजनों ने महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकाली विशाल अर्थी रैली, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका।

 प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोशित भाजपाजनों ने महिला मोर्चा के नेतृत्व में निकाली विशाल अर्थी रैली, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का पुतला फूंका।

कटनी में भाजपा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त प्रदर्शन, नारेबाजी के बीच अहिंसा तिराहे पर किया गया पुतला दहन, नेताओं ने कांग्रेस-राजद पर बोला तीखा हमला।

कटनी,ग्रामीण खबर MP:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मातुश्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। महिला मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल अर्थी रैली निकाली, जो कचहरी चौक से प्रारंभ होकर मोहन टाकीज रोड, सुभाष चौक होते हुए रैली के रूप में अहिंसा तिराहे पर पहुंची, जहां दोनों नेताओं का पुतला दहन किया गया। इस दौरान “राहुल गांधी मुर्दाबाद”, “तेजस्वी यादव मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे।

जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि भाजपा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। गत दिवस बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ को लेकर कहे गए अपशब्द अक्षम्य हैं और इन्हें लेकर भारतीय जनता पार्टी आंदोलन को तेज करेगी।

विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस अब स्वस्थ राजनीतिक परम्परा और भाषाई मर्यादा से भटक चुकी है। महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि कभी महिला को शराब पीने वाला बताना और अब प्रधानमंत्री  की माँ को गाली देना कांग्रेस की स्तरहीन राजनीति का प्रमाण है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति में ही महिलाओं का अपमान समाया हुआ है, और आज तक इस कृत्य पर किसी भी कांग्रेस नेता ने माफी नहीं मांगी।

महिला मोर्चा प्रभारी अंकिता तिवारी ने कहा कि “जन्म देने वाली माँ” के प्रति जो शब्द कहे गए हैं, वे लोकतंत्र के इतिहास में एक काला धब्बा हैं। पूर्व विधायक अलका जैन ने कहा कि कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियों के संस्कार ही ऐसे हैं जिनमें 140 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री और उनकी स्वर्गीय मातुश्री को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहे जाते हैं। पूरी दुनिया ने देखा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की सभा में किस तरह अभद्र शब्दों का प्रयोग हुआ।

सायं 4 बजे अहिंसा तिराहे पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व विधायक अलका जैन, महापौर प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव,सीमा जैन सोगानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, महिला मोर्चा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में सुरेश सोनी,रामचन्द्र तिवारी, भंवर सिंह चौहान, सत्यनारायण अग्रहरि, सुनील उपाध्याय, रवि खरे, अंकिता तिवारी, सीता सोनी, रम्मू साहू, रणवीर कर्ण, मृदुल द्विवेदी, आशीष गुप्ता बाबा, चेतन हिंदुजा, अम्बरीष वर्मा, यज्ञ दत्त मिश्रा, विजय गुप्ता, मृदुल मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, आशीष गुप्ता, अश्विनी गौतम, रजत जैन, संजू गर्ग, कौशलेश मिश्रा, मनीष बागरी, नितिन पाण्डे, विजय दुबे, ओमकार मिश्रा, संजय बेबू चौधरी, सौरभ अग्रवाल, ब्रजनंदन पटेल, अमित पुरी, शिवम शर्मा, मनीष त्रिसोलिया, मीना कश्यप, संजय गिरी, इमरान फरीदी, रामसहाय साहू, मुन्ना लाल यादव, श्रीराम सोनी, हरिओम बर्मन, आशुतोष सराफ, श्रीराम पटेल, महेश शुक्ला, स्वप्निल पुरवार, अखिल पाण्डे, अरशद मंसूरी, कौशल दुबे, शांतनु दत्ता, दीपक तिवारी, मनीष दुबे, सतीश मोटवानी, अनिल सिंह भट्टू, श्याम निषाद, कमल असरानी, नीलिमा असोढिया, बबली तिवारी, रिचा गेलानी, बीना बैनर्जी, शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, 

प्रभा जायसवाल, सुमित्रा रावत, वंदना राजकिशोर यादव, संजू चौधरी, सरला मिश्रा, मधु अग्रवाल, पार्वती तामिया, सरला पांडेय, ज्योति उपाध्याय, हीरामणी बरसैया, भावना जैन, नीरा सेठिया, वंदना गेलानी, शिल्पी सोनी, रचना गुप्ता, रेखा यादव, संगीता बर्मन, मनीषा प्यासी, बेबी दुबे, शिल्पा जैन, अंजीता तामिया, ज्योत्सना सोनी, अन्नपूर्णा दुबे, राजकुमारी त्रिपाठी, रामकली ठाकुर, सुरंजना सिंह, आशा बर्मन, राधा विश्वकर्मा, पूनम गुप्ता, शैला भगत, किरण बर्मन, शशि विश्वकर्मा, आशा सिंह, सुषमा नामदेव, ज्योति गुप्ता, सुनीता दिलबहार गुप्ता, शैली दुबे, सुनीता यादव, शोभा पांडेय, सविता त्रिपाठी, जया श्रीवास्तव, कविता रजक, भावना सोनी, सीमा शिवहरे, 

श्रद्धा पाटिल, विजय ठाकुर, अशोक मखीजा, अभिषेक शर्मा, संकल्प अग्रवाल, वागीश आनंद, संदीप दुबे, सुरेन्द्र गुप्ता, शिब्बू साहू, गोविंद चावला, पारस जैन, रेशु तुड़हा, आशू पटवा, अविनाश गुप्ता, विमल साहू, आयुष पांडे, शांतनु दत्ता, शिवम मिश्रा, राघवेन्द्र खरे, अहमद बक्स, राघव गोयनका, प्रकाश राय, सचिन निषाद, अविरल मिश्रा, आशीष, उपेन्द्र, जसमीत, प्रदीप उपाध्याय, अनुनय शुक्ला, अमन पांडे, मोंटी निषाद, प्रांशु सेन, शुभ सोनी, अविरल पाण्डे, दिलीप बजाज, राजू यादव, शिवम कुशवाहा, शनि करमचंदानी समेत भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

प्रधान संपादक:अज्जू सोनी | संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post