कटनी माइनिंग कांक्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हुआ भव्य स्वागत,सिलौडी से अमित राय ने साथियों सहित पेश किया ऐतिहासिक अभिनंदन।

 कटनी माइनिंग कांक्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हुआ भव्य स्वागत,सिलौडी से अमित राय ने साथियों सहित पेश किया ऐतिहासिक अभिनंदन।

कटनी की धरती पर उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह स्वागत समारोहों में ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से गूंज उठा शहर।

कटनी,ग्रामीण खबर MP:

कटनी की धरती उस समय ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी जब माइनिंग कांक्लेव के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगमन हुआ। पूरे जिले में माननीय मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल था। सड़क से लेकर चौक-चौराहों तक कार्यकर्ताओं और आमजन ने मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन किया।

सिलौडी से अमित राय अपने दर्जनों साथियों और समर्थकों के साथ कटनी पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष स्वागत किया। स्वागत के दौरान अमित राय ने मुख्यमंत्री को सिलौडी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और जनता की अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की। उनके साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया।

मुख्यमंत्री का स्वागत केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे शहर में जगह-जगह अभिनंदन सभाएं आयोजित की गईं। जहां-जहां मुख्यमंत्री का काफिला गुज़रा, वहां स्वागत के लिए पहले से ही कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में खड़े नजर आए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्पवर्षा और नारों के बीच शहर का वातावरण उत्सवमय हो गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं और कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व्ही. डी. शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बोरीबंद विधायक प्रणव पांडे, बड़वारा विधायक धीरेंद्र सिंह, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव और भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी से भी मुलाकात कर उनका सम्मान किया।

सिलौडी से अमित राय के साथ धन्नू सेन, रामनाथ राय, सोनू दुबे, आनंद साहू, अतुल दुबे, शिव कुमार दाहिया, जयकुमार, कुमेर, ओमकार दुबे, अन्नु सिंह, गोलू और ओमकार यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन सभी ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कटनी की जनता की भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

कटनी माइनिंग कांक्लेव का आयोजन न केवल औद्योगिक निवेश और विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ बल्कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत ने इसे और भी ऐतिहासिक बना दिया। इस अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ और जनसैलाब इस बात का प्रमाण था कि कटनी की जनता मुख्यमंत्री के नेतृत्व और दृष्टिकोण पर पूरा भरोसा करती है।

शहरभर में हुई स्वागत सभाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री और भाजपा संगठन के प्रति जनता का गहरा लगाव और समर्थन बना हुआ है। कटनी की धरती ने इस दिन इतिहास रचा जब मुख्यमंत्री के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का भी भव्य अभिनंदन हुआ।

इस प्रकार कटनी माइनिंग कांक्लेव का यह आयोजन प्रदेश के विकास की नई दिशा तय करने के साथ-साथ जनसमर्थन और जनउत्साह की मिसाल बनकर सामने आया।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

प्रधान संपादक:अज्जू सोनी | संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post