पटवारी संघ की जिला कार्यकारिणी गठित,दादूराम पटेल बने जिला अध्यक्ष।

 पटवारी संघ की जिला कार्यकारिणी गठित,दादूराम पटेल बने जिला अध्यक्ष।

सिविल रेस्ट हाउस कटनी में संपन्न हुई बैठक, सचिव पद पर अभिषेक उत्साही, कोषाध्यक्ष बने अभिषेक तिवारी।

कटनी,ग्रामीण खबर MP।

आज दिनांक 03 अगस्त 2025 को सिविल रेस्ट हाउस कटनी में मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला कटनी की सामान्य बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व दिवस संपन्न हुए निर्वाचन के पश्चात आयोजित की गई जिसमें नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की तथा बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के क्रियाकलापों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। नवीन कार्यकारिणी के गठन में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सदस्यों का मनोनयन किया गया।

घोषित जिला कार्यकारिणी में दादूराम पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारी जिलाध्यक्ष के रूप में अशोक सिंह बागरी एवं मदन मोहन राय को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर अभिषेक उत्साही तथा कोषाध्यक्ष के रूप में अभिषेक तिवारी को चुना गया है। उपाध्यक्ष पद पर सुजाता सिंह बघेल, प्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र ताम्रकार को नियुक्त किया गया है। वहीं संगठन मंत्री सुधांशु मिश्रा, प्रचार मंत्री देवेंद्र भगत, प्रवक्ता पुनीत अवस्थी, सह सचिव राबिया बानो एवं अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनीत सिंह बघेल बनाए गए हैं।

इसके अलावा गजेंद्र राय, सुभाष गर्ग, तुलाराम वर्मा, चंद्रशेखर कोरी, दिग्विजय सिंह, सुरेंद्र रजक, मोहम्मद नाजिर, अमित कनकने, अनुज दाहिया, अनिल सोनी, भान सिंह बागरी (संयोजक) सहित कई अन्य सक्रिय सदस्यों को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। विशेष रूप से सभी तहसीलों के अध्यक्ष एवं सचिव, संभागीय कार्यकारिणी व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य बैठक में विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नवगठित कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। संघ ने अपने उद्देश्यों की पूर्ति और पटवारी वर्ग के हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता दोहराई।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

प्रधान संपादक:अज्जू सोनी | संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post