अपनी आस्थाओं के साथ राष्ट्रीय भावना को भी सुदृढ़ करे समाज- जादौन ,

 अपनी आस्थाओं के साथ राष्ट्रीय भावना को भी सुदृढ़ करे समाज- जादौन ,

( मुस्लिम राष्ट्रीय मंच अमन शांति और विकसित भारत निर्माण के लिऐ की दुआ)

गंज बासौदा,ग्रामीण खबर mp:

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ सेवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अंतर्राष्ट्रीय गौ कथा वाचक , संत, गौ वत्स मोहम्मद फैज खान साहब के जन्मोत्सव के अवसर पर शंहशाह ऐ रेलवे के नाम से विख्यात सूफी संत सैयद सुमेर शाह बाबा साहब (रह. )की दरगाह सुमेर स्टेशन पर चादर फूल तवर्रूख पेश कर मुल्क मे अमन शांति और विकसित भारत निर्माण के लिऐ दुआ की गई। इस अवसर पर राष्ट्र के वरिष्ठ नेता डा राकेश सिंह जादौन ने मुस्लिम समाज के ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहन विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भारत के मुस्लिम समाज को अपनी आस्थाओं के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना को भी सुदृढ़ करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार समाज की अवस्था को बेहतर बनाने के लिए व्यवस्था में

सकारात्मक भागीदारी आवश्यक है।

आगे कहा कि समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना होगा। हमें धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि कर्तव्य के आधार पर एकजुट होना चाहिए। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने पर बल दिया।इस अवसर पर मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक सैयद शफाकत हुसैन कादरी ने कहा सूफी संत, इंसानियत के रास्ते पर चलने वाला होता है जो सबको अपनाता है वो किसी जाति वर्ग पंथ समुदाय धर्म का नही होता इसलिए उसे संत या सूफी संत या बाबा साहब  कहते है। हम प्यार से चल सकते है लड़कर नहीं। किसी भी ग्रंथ या पुस्तक में लड़ने का नहीं प्यार और मोहब्बत का संदेश दिया है। हमे कटरता का संदेश किसी ने नहीं दिया। पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब, भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण के बताऐ मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र 

आगे बढ सकता है यजीद ,रावण कंस ,कौरव ,कसाब के मार्ग पर चलकर नही इस अवसर पर राष्ट्रवादी नेता सोनू जैन बडकुल, यशवंत सिंह रघुवंशी ने कहा सूफी संत की दरगाह से पूरी दुनिया को मोहब्बत का पैगाम जाएगा। हम अपने देश की ऐसी सूरत बनाएंगे कि यहां से अमन का शांति का पैगाम पूरी दुनिया मे जाए।हम सब मिलकर भारत को पुनः विश्व गुरू महाशक्ति विकसित भारत बनाऐगे।  इस अवसर पर मंच के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


ग्रामीण खबर एमपी बिदिशा जिला ब्यूरोचीफ यशवंत सिंह रघुवंशी।

Post a Comment

Previous Post Next Post