कटनी में 'ऑपरेशन सिंदूर' के समर्थन में कांग्रेस का आयोजन, सेना के साहस और बलिदान को किया सलाम।
भारतीय सेना के समर्थन में गूंजे नारे, कांग्रेस की 'जय हिंद यात्रा' से देशभक्ति की गूंज।
कटनी,ग्रामीण खबर mp:
कटनी शहर सोमवार शाम देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। “हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद” जैसे जोशीले नारों से गूंजती हुई कांग्रेस की “जय हिंद यात्रा” ने देशप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया। यह यात्रा भारतीय सेना के शौर्य और “ऑपरेशन सिंदूर” के समर्थन में निकाली गई, जिसका उद्देश्य आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और भारतीय सेना के अद्वितीय साहस को सलाम करना था।
कटनी में यह यात्रा साधुराम स्कूल से आरंभ होकर झंडा बाजार, सिल्वर टॉकीज रोड, गजानन टॉकीज चौराहा, मैन रोड होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हुई। यात्रा के मार्ग में बड़ी संख्या में आम नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय सेना के समर्थन में नारे लगाए। पूरा मार्ग तिरंगों, बैनरों और पोस्टरों से सजा हुआ था, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति में रंगा नजर आया।
यात्रा की अगुवाई कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “हम भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हैं। सेना ने अपनी वीरता का लोहा पूरे विश्व में मनवाया है। एक ही दिन में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट कर, पाकिस्तान को अपनी ताकत का अहसास कराया। मैं गर्व से कहता हूं कि मुझे भारतीय होने पर गर्व है।”
उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” न केवल भारतीय सेना की कार्यकुशलता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा सेना के साथ खड़ी है और उनके सम्मान में हमेशा आगे रहेगी।
यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान के साथ कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ अहमद, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष जहांआरा बेगम, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष महेंद्र जैन, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब अहमद, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पार्षद ईश्वर बहरानी, पूर्व पार्षद लता कनौजिया, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आदिता वर्मा, लता खरे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र राय, उदय सिंह, मंगल सिंह, कपिल विश्वकर्मा, बृजेश कुमार, रमेश प्यासी, हुस्न जहां बेगम, कमर जहां बेगम, वहीदा बेगम, फूलबाई, अजय वर्मा, सुदामा ईदनानी, मनीष चौबे, अभय खरे, मनोज शुक्ला, पंकज सोनी, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा के दौरान सभी कार्यकर्ता पूरे जोश और उमंग के साथ भारत माता की जय और सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि आज भी देशवासियों के दिलों में भारतीय सेना के लिए अपार सम्मान और प्रेम है।
यात्रा के अंत में सुभाष चौक पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने भारतीय सेना की वीरगाथाओं का स्मरण करते हुए सेना के प्रति अपने समर्थन और सम्मान को दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
कटनी की “जय हिंद यात्रा” न केवल एक राजनीतिक पहल थी, बल्कि यह एक सामाजिक और राष्ट्रीय भावना को प्रदर्शित करने वाला आयोजन बन गया, जिसने पूरे जिले में देशभक्ति की एक नई ऊर्जा का संचार किया।