श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं श्रमिक भाईयों को।
दोहा छंद
विषय - मजदूर
कटनी, ग्रामीण खबर mp,
(१)- श्रम करते मजदूर जन, कहते लोग किसान।
खेती करते गाँव में, बढ़े देश का मान।।
(२ )- शोषण होता देश में, बदतर है हालात।
मांग करें मजदूर सब, करे प्रशासन बात।।
(३ )- युग मशीन का आ गया, छीना सबका काम।
पूछ परख होती कहाँ, बात हुई यह आम।।
(४)- करते रहते श्रम अधिक , मिले उचित ना दाम।
मनरेगा सरकार में, रोज कहाँ है काम।।
(५)-पेंशन बीमा है कहाँ, पड़ते जब बीमार।
सांसे गिनती की गिनें,जाते जीवन हार।।
(६)-मजदूरी करते सदा, तपती गर्मी धूप।
गिरे पसीना माथ से, मुरझाया है रूप।।
(७)- मजदूरी बेवस करे, हो जाता लाचार।
रोजगार साधन घटे,कैसी है सरकार।।
(८)- संकट बढ़ते जा रहे, कहाॅं नौकरी आज।
मजदूरी से पेट भर, करता दिन भर काज।।