31 मई को जबलपुर के गोलबाजार शहीद स्मारक में जय हिंद सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ।

 31 मई को जबलपुर के गोलबाजार शहीद स्मारक में जय हिंद सभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कमलनाथ।

भारतीय सैनिकों के सम्मान में मध्य प्रदेश कांग्रेस का महाकौशल क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस के शीर्ष नेता रहेंगे मंच पर उपस्थित।

कटनी,ग्रामीण खबर mp:

भारतीय सेना के अद्वितीय योगदान और बलिदान के सम्मान में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भव्य आयोजन किया जायेगा जिला कांग्रेस कमेटी कटनी के जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया की जबलपुर शहर के हृदय स्थल गोलबाजार स्थित शहीद स्मारक में 31 मई को एक भव्य और ऐतिहासिक जय हिंद सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर कांग्रेस ने महाकौशल क्षेत्र में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

कार्यक्रम का आरंभ सुबह 10 बजे होगा और सभा को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विशेष रूप से संबोधित करेंगे। उनके साथ कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी मंच से जनता को संबोधित करेंगे। यह सभा न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भारतीय सैनिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से भी आयोजित की जा रही है।

जबलपुर शहर को सेना का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां कई रेजीमेंट्स का मुख्यालय स्थित है। जबलपुर के 40 से 50 किलोमीटर के दायरे में सुव्यवस्थित रूप से रेजीमेंट्स फैली हुई हैं, जहां हजारों की संख्या में सैनिक प्रशिक्षण लेते हैं और सेवा में तैनात रहते हैं। इस आयोजन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही जन भावनाओं को भी साधने का प्रयास करेगी।

इस आयोजन की तैयारियों को लेकर जबलपुर के समदड़िया होटल में एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रभारी पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, पूर्व विधायक संजय शर्मा, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री तरुण भनोट और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों के जिला अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रभारियों, सह प्रभारियों एवं प्रमुख कांग्रेस नेताओं की सहभागिता रही। सभी नेताओं ने मिलकर इस सभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कटनी से शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन भी बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस का दावा है कि यह कार्यक्रम पूरे महाकौशल क्षेत्र को जोड़ेगा और राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत संदेश देगा।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी
ग्रामीण खबर mp
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post