गोसलपुर क्षेत्र के अनुराग सिंह राजपूत,दीपक पटेल और कविता सिंह बागरी का शासकीय सेवा में चयन,गांव में खुशी का माहौल।

 गोसलपुर क्षेत्र के अनुराग सिंह राजपूत,दीपक पटेल और कविता सिंह बागरी का शासकीय सेवा में चयन,गांव में खुशी का माहौल।

गोसलपुर और टिकरिया पुरानी गांव के युवाओं ने पुलिस विभाग और अग्नि वीर सेना में पाई सफलता, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं।

गोसलपुर:  

जनपद पंचायत सिहोरा के अंतर्गत आने वाले गोसलपुर क्षेत्र के तीन होनहार युवक-युवतियों ने शासकीय सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोसलपुर निवासी अनुराग सिंह राजपूत, जो मुन्नू सिंह राजपूत के सुपुत्र हैं, का चयन पुलिस विभाग में हुआ है। इसी कड़ी में गोसलपुर के समीपस्थ टिकरिया पुरानी ग्राम के दीपक पटेल, पिता रामकिशन पटेल, का चयन अग्नि वीर सेना में हुआ है। साथ ही ग्राम पंचायत टिकरिया पुरानी के अंतर्गत खमरिया गांव की निवासी सुश्री कविता सिंह बागरी, पिता हमेर सिंह बागरी, का भी चयन पुलिस विभाग में हुआ है।

तीनों युवाओं के एक साथ चयनित होने पर पूरे गोसलपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण व्याप्त है। चयनित अभ्यर्थियों के माता-पिता, मित्रगण और रिश्तेदारों के बीच भी खासा उत्साह और खुशी देखी जा रही है। 

इनकी सफलता पर सिहोरा विधायक संतोष वरकडे, जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री, जिला पंचायत सदस्य मोनू पुष्पराज सिंह बघेल, भाजयूमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल, मंडल अध्यक्ष अनंत नौगरिया, जनपद सदस्य धर्मेंद्र सिंह राजपूत, अनिल चौधरी, जनसेवा समिति के अध्यक्ष हेमचंद असाटी, संजय सिंह ठाकुर, मणिकांत दाहिया, बजरंग दल के मनीष साहू, मोंटी दुबे, सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित महेश तिवारी, करणी सेना के गणपत सिंह चौहान, आदर्श चौहान, व्यापारी संघ के अनिल जैन, सकल जैन समाज के संजय जैन, साईं सेवा समिति के जितेंद्र पालीवाल, मनीष पटेल, चक्रवर्ती जनकल्याण महासंघ के ओम प्रकाश चक्रवर्ती, स्वाभिमान रविदास समिति के जितेंद्र चौधरी सहित अनेक सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी, ग्रामीण खबर MP  
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post