पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित,सिलौंडी के शिव चौक में पूर्व व वर्तमान सैनिकों सहित ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि।

 पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित,सिलौंडी के शिव चौक में पूर्व व वर्तमान सैनिकों सहित ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि।

सिलौंडी:  

पुलवामा हमले की बरसी पर सिलौंडी के शिव चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के युवाओं, पूर्व सैनिकों, वर्तमान सैनिकों और वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने देश के लिए शहीद हुए 44 जवानों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।  

श्रद्धांजलि सभा में रिटायर्ड फौजी दुखी लाल हल्दकार, कमलेश राय, दीपू मिश्रा, उपसरपंच राहुल राय, शंकर लाल राय, संतोष बर्मन, श्रवण अवस्थी, पूर्व सरपंच डॉक्टर मनमोहन राय, रमेश राय, राम लाल हल्दकार, जितेंद्र साहू, राजा दाहिया, राहुल दहायत, अमरीश राय, सतीश दीवान, प्रशांत साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

इस अवसर पर वक्ताओं ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों की वीरता और देशभक्ति को सलाम किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इन वीर सपूतों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा। युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  

श्रद्धांजलि सभा के दौरान देशभक्ति के गीत गाए गए और दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।  


प्रधान संपादक: अज्जू सोनी  
संपर्क सूत्र: 9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post