सीएम राइज विद्यालय नटेरन में ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण।

 सीएम राइज विद्यालय नटेरन में ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण। 

जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल रघुवंशी एवं अतिथियों ने किए स्कूटी स्वीकृति पत्र वितरित।

नटेरन, विदिशा:

सीएम राइज विद्यालय नटेरन में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल सिंह रघुवंशी एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन तिवारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजन-अर्चना से की गई।  

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार, इस कार्यक्रम को विद्यालय के सभी छात्रों को दिखाया गया, जिससे वे इस महत्वपूर्ण योजना से परिचित हो सकें। कार्यक्रम के दौरान पात्र छात्राओं कु. आर्या शर्मा एवं रूपेंद्र रघुवंशी को सम्मानित किया गया। उन्हें पुष्पमालाओं से स्वागत कर प्रोत्साहित किया गया।  

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही यह योजना विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।  

निशुल्क ई-स्कूटी योजना का उद्देश्य एवं लाभ: 

राज्य सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में अध्ययनरत एमपी बोर्ड के विद्यार्थियों को निशुल्क ई-स्कूटी प्रदान की जा रही है।  

इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलेगा जो कक्षा 12वीं में अपनी शाला में सर्वाधिक अंक प्राप्त करेंगे। योजना के तहत प्रत्येक स्कूल से एक छात्र एवं एक छात्रा का चयन किया जाएगा। उन्हें निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे—  

1.पेट्रोल चालित स्कूटी हेतु ₹90,000 की राशि:

2.बैटरी चालित स्कूटी हेतु अधिकतम ₹1,20,000 की राशि:

यह राशि विद्यार्थियों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी, जिससे वे अपने लिए उपयुक्त स्कूटी का चयन कर सकें।  

लाइव प्रसारण के दौरान विद्यार्थियों की भागीदारी:

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 12वीं के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा स्कूटी वितरण से संबंधित लाइव प्रसारण को देखा और इस योजना की पूरी जानकारी प्राप्त की।  

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विशेष रूप से जे.एस. ठाकुर, विक्रम सिंह करोरिया, गीतांजलि पाल, सुलेखा राठौर, शैलू सिंह, आरती शर्मा, सलमा बानो, प्रिया पालीवाल, वीर सिंह जाटव, राजेश कुशवाह, आदित्य प्रजापति, नाजिम खान, सोनू कुशवाह, मुनेश जाटव, कुलदीप सेन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कक्षा 12वीं के सभी संकायों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे।  

मुख्य अतिथियों ने कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी, क्योंकि इससे वे उच्च शिक्षा की ओर अग्रसर होंगे और उनकी आवाजाही में सुविधा मिलेगी। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए छात्रों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।  

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्रों को मेहनत व लगन से पढ़ाई करने की शुभकामनाएं दीं।  


ग्रामीण खबर एमपी से विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post