🌟ब्रेकिंग न्यूज़ 🌟कटनी में आतंक का अंत,अपराधी राहुल बिहारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 🌟ब्रेकिंग न्यूज़🌟

कटनी में आतंक का अंत,अपराधी राहुल बिहारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

व्यवसायी राकेश मोटवानी पर हमले का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे  

कटनी,मध्यप्रदेश:

कटनी पुलिस ने शहर में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी राहुल बिहारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी शहर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी राकेश मोटवानी पर हुए घातक हमले के सिलसिले में की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले में राहुल बिहारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार चल रही सघन छानबीन और दबिशों के बाद पुलिस ने आखिरकार राहुल बिहारी को गिरफ्तार कर ही लिया, जिससे यह साबित हो गया कि अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। 

घटना के बाद शेष आरोपी पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हो गए थे। कटनी पुलिस की टीम लगातार उन पर नजर बनाए हुए थी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस ने आधुनिक तकनीक और मुखबिर तंत्र का उपयोग करते हुए राहुल बिहारी को दबोच लिया। हालांकि, अभी भी इस अपराध से जुड़े कुछ आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि उनकी तलाश भी जोरों पर जारी है और वे भी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे।  

इस गिरफ्तारी के बाद कटनी शहर में लोगों ने राहत की सांस ली है। राकेश मोटवानी पर हुए इस हमले के बाद शहर के व्यापारी वर्ग और स्थानीय लोग भयभीत थे, लेकिन पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने जनता का विश्वास मजबूत किया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि शहर को सुरक्षित बनाया जा सके।  

कटनी पुलिस की इस सफलता से अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं, जबकि शहरवासियों में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक बढ़ा है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि कटनी में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। जो भी कानून तोड़ेगा, वह जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।  

इस मामले में पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम की सराहना की जा रही है, जिन्होंने बिना रुके अपराधियों पर शिकंजा कसने का काम किया। अब पुलिस की निगाहें शेष फरार आरोपियों पर टिकी हैं, जिनकी गिरफ्तारी भी जल्द होने की संभावना जताई जा रही है। कटनी पुलिस ने जनता को आश्वासन दिया है कि शहर में अमन-चैन कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post