आदिदेव शिव शक्ति विराजमान शिवधाम में श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ।
तिलक कॉलेज रोड स्थित खैर माई मंदिर से निकली भव्य कलश शोभायात्रा।
जिला कटनी:
शिवरात्रि के पावन पुनीत अवसर पर दुबे कॉलोनी स्थित तुलसी गार्डन के पास आदियोगी शिवधाम में प्रभु भोलेनाथ की कृपा से कटनी जिले में प्रथम सार्वजनिक संगीतमय श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ कथा का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन की जानकारी देते हुए समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने बताया कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि भक्तों को श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ कथा का रसपान प्रतिदिन व्यासपीठ से वृंदावन आचार्य अनुज कृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से सुनने को मिल रहा है। प्रतिदिन प्रातःकाल श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ का परायण होगा एवं दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक श्रीमदभागवत कथा का प्रवचन होगा।
यह श्रीमदभागवत ज्ञान यज्ञ कथा 19 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। इस आयोजन की विशेषता यह है कि शिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। इसके उपरांत हवन-पूजन कर भव्य भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित करेंगे।
इस पावन आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य समाजसेवी पप्पू विश्वकर्मा, रवि खरे, मनीष अंनी, कमल शर्मा, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संस्थापक सरमन तिवारी, समाजसेवी वंदना मिश्रा, समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी, सीता तिवारी, सपना पांडेय, मंजू पांडेय,रोशनी तिवारी, ऋषि थरैजा, विक्की थरैजा, महेश भाई, रामरति श्यामलाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक विशेष योगदान दे रहे हैं।
समाजसेवियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अनुरोध किया है कि वे इस पावन, पुण्य एवं भव्य संगीतमय श्रीमदभागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा स्थल पर पहुँचकर श्रीमदभागवत कथा का श्रवण करें एवं अपने जीवन को सुखमय बनाएं।