महाकुंभ हादसा: गुटखा खाने के लिए ड्राइवर ने छोड़ा स्टीयरिंग, 42 यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 24 घायल।

 महाकुंभ हादसा: गुटखा खाने के लिए ड्राइवर ने छोड़ा स्टीयरिंग, 42 यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 24 घायल।

नेपाल से महाकुंभ स्नान को आ रही बस गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा।

कटनी:

शनिवार सुबह गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब नेपाल के बारा जनपद से महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रही 42 यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे की वजह ड्राइवर का गुटखा खाना बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्राइवर ने पहले एक गुटखा खाया और फिर दूसरा गुटखा खोलने के लिए स्टीयरिंग छोड़ दिया, जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसा गाजीपुर जिले के मीरनापुर गांव के पास हुआ, जहां तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने में जुट गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 25 यात्री घायल हुए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है और एक यात्री का हाथ कट जाने के कारण उसका ऑपरेशन किया गया। 112 सेवा के माध्यम से सभी घायलों को जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां एक यात्री को मृत घोषित किया गया।

मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आनंद मिश्रा ने बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है और उनका सीटी स्कैन समेत अन्य जांचें कराई जा रही हैं। बाकी घायलों को भी आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन ने घायलों को नाश्ता और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया है। हादसे के बाद से ही ड्राइवर फरार बताया जा रहा है, और पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी
संपर्क सूत्र:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post