नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद कटनी पुलिस अलर्ट मोड मैं।

 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसे के बाद कटनी पुलिस अलर्ट मोड मैं।

महाकुंभ यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने कटनी जंक्शन पहुंचे एसपी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी।

कटनी:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुए हादसे के बाद कटनी पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। महाकुंभ प्रयागराज में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटनी जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार शर्मा व पुलिस बल ने कटनी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने आरपीएफ थाना प्रभारी दीक्षित से सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की स्थिति पर चर्चा की। महाकुंभ के मुख्य स्नान के बाद भी श्रद्धालुओं की भीड़ कम नहीं हुई है। कटनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। मेला स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के बीच महाकुंभ का उत्साह स्पष्ट रूप से झलक रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे, जिसमें 18 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हुए, के बाद कटनी जंक्शन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जीआरपीएफ, आरपीएफ और सिटी पुलिस के 60 से 70 जवान तैनात किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित कर रहे हैं। कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने रेलवे अधिकारियों और पुलिस बल के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर बैठाया जाए और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों की सूचना समय-समय पर दी जाए, ताकि भगदड़ जैसी स्थिति न बने।


प्रधान संपादक:अज्जू सोनी
संपर्क सूत्र,:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post