विदिशा जिला में श्रमजीवी पत्रकार संघ की 2025 कार्यकारिणी के गठन हेतु आवश्यक कार्यक्रम 21 को।

 विदिशा जिला में श्रमजीवी पत्रकार संघ की 2025 कार्यकारिणी के गठन हेतु आवश्यक कार्यक्रम 21 को।

ब्लॉक इकाइयों की घोषणा व स्नेह भोज का आयोजन।

विदिशा:

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की विदिशा जिला इकाई, प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार, एवं जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व मैं जिले के सभी ब्लॉकों में 2025 की कार्यकारिणी का गठन करेगी। महासचिव हाकम सिँह रघुवंशी ने बताया की नटेरन, तयोदा, पठारी, कुर्रवाई, लटेरी और गंजबासौदा के रेस्ट हाउस में संघ के सदस्यों के लिए मिलन समारोह एवं स्नेह भोज का आयोजन दिनांक 21 फ़रवरी 2025 को समय 2 बजे से 5 बजे के बीच मैं आयोजित किया जाएगा।  

श्री रघुवंशी ने कहा की इस आयोजन के दौरान विदिशा जिले की नवगठित ब्लॉक इकाइयों की 2025 कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम में विदिशा जिला मैं निवारत संभागीय पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य एवं जिले के वरिष्ठ पत्रकार साथीयों को विशेष आमंत्रित किया गया है।

यह आयोजन पत्रकारों के संगठनात्मक सशक्तिकरण और पारस्परिक सहयोग को बढ़ावा देने हेतु आयोजित किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदौरिया ने कहा की विदिशा जिला इकाई का उद्देश्य सभी ब्लॉक इकाइयों को संगठित करना एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्राथमिकता देना है। इस अवसर पर पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी।  

संगठन की ओर से समस्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया जाता है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस कार्यक्रम में संघ की भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा, जिससे संगठन को और अधिक प्रभावी एवं क्रियाशील बनाया जा सके।  

अतः जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भदौरिया व महासचिव हाकम सिंह रघुवंशी ने उक्त समारोह में सभी सदस्यों को उपस्थित होने की अपील की है।


ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला सह ब्यूरो मायावती अहिरवार।

Post a Comment

Previous Post Next Post