सिलौंडी ने अंडर 20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जीता।
फाइनल मुकाबले में कोसमघाट को 80 रनों से हराया, राजन काछी ने खेली 81 रनों की शानदार पारी।
सिलौड़ी, ढीमरखेड़ा:
सिलौड़ी में आयोजित अंडर 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिलौंडी और कोसमघाट की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। सिलौंडी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के स्टार बल्लेबाज राजन काछी ने 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिससे टीम को एक मजबूत आधार मिला।
कोसमघाट की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्षपूर्ण शुरुआत की, लेकिन सिलौंडी के गेंदबाजों के आगे उनकी एक नहीं चली और पूरी टीम 106 रन पर सिमट गई। इस तरह सिलौंडी ने 80 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, वरिष्ठ पत्रकार अमरेश राय और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद तिवारी ने विजेता टीम सिलौंडी को 5100 रुपये नकद और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। उपविजेता कोसमघाट टीम को 2100 रुपये नकद और शील्ड दी गई।
मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने अपनी ओर से भी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों में मनीष बागरी की लोकप्रियता काफी अधिक है। वे हमेशा युवाओं के हर छोटे-बड़े आयोजन में पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करते हैं।
इस आयोजन में आशु राय, कान्हा राय, नीलू दहायत, धमेंद्र चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
