उमरिया पान पुलिस की मानवीय पहल,नहर मैं गिरे युवक की थाना प्रभारी ने स्टॉफ के साथ तत्काल पहुंचकर बचाई जान।
कटनी:-उमरिया पान थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरदी मोड़ पर बनी नहर मैं गिरे एक युवक की पुलिस ने समय पर पहुंचकर जान बचाई। दरअसल आज दोपहर ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के झिन्नापिपरिया निवासी संतोष पटेल पिता संतराम पटेल उम्र 37 वर्ष। उमरिया पान के समीप हरदी मोड़ पर नहर मैं गिर गया था। और पानी गहरा होने के कारण डूब गया था। जिसकी सुचना उमरिया पान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय को मिली, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय स्टॉफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और नहर मैं डूबे युवक को स्टॉफ की मदत से बाहर निकाला ज़ब युवक को बाहर निकाला गया तो उसकी सांस चल रही थी। जिसपर उसे तत्काल डायल 100 वाहन के द्वारा शासकीय अस्पताल उमरिया पान ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे जीवित होना बताया। तथा उपचार किया गया जिस पर उसकी हालत मैं सुधार हुआ है। पुलिस द्वारा उसके परिजनों को सुचना दे दी गई है।युवक के परिजनों ने पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।जिसमें थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक अजय सिंह ठाकुर, आरक्षक योगेश पटेल, आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक मोहन मुवेल,वाहन चालक रोहित झारिया,की विशेष भूमिका रही।
