सी.एम.हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कटनी जिला प्रदेश के 3 अग्रणी जिलों में शामिल
कलेक्टर श्री यादव की नियमित समीक्षा के परिणामस्वरूप जिले को मिली यह उपलब्धि
कटनी:-सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले मे कटनी जिला प्रदेश के प्रथम समूह के जिलों की सूची में प्रदेश के तीन अग्रणी जिलों में शामिल है। शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण मे जिले ने 48.34 वेटेज स्कोर हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने विभागों के अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ कारगर पहल करने की हिदायत दी है। जिले को जुलाई माह में प्राप्त कुल 9584 शिकायतों में से 78.43 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।
पुलिस विभाग तीसरे तो जिला पंचायत चौथे पायदान पर
कलेक्टर श्री यादव ने सी.एम हेल्पलाइन की बुधवार को जारी ग्रेडिंग में अपने समूह में कटनी जिले के पुलिस विभाग को तीसरे और जिला पंचायत को चौथा स्थान अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरे अमले को शाबाशी दी है। श्री यादव ने भविष्य में भी इसी जोश और जज्बे के साथ काम करने निर्देशित किया है। पुलिस विभाग ने 84.85 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है और 52.4 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। तो वही जिला पंचायत ने 85.8 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है और 52.22 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। वहीं नगर निगम द्वारा 54.09 वेटेज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया है।
सी.एम.हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में कटनी जिला प्रदेश के 3 अग्रणी जिलों में शामिल लंबित प्रकरणों की कर रहे नियमित समीक्षा
कलेक्टर दिलीप कुमार यादव सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते है। समीक्षा के दौरान जिले के लेबल अधिकारी जिनके द्वारा शिकायतों को अटेंड नहीं किया जाता था, उन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण हेतु जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में बुलाये जाने पर उपस्थित न होने वाले अधिकारियों के वेतन काटने के सख्त निर्देशों के तहत कटनी जिले ने अपने समूह में पहली बार तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले के अत्यधिक दिनों से लंबित शिकायतों के निराकरण हेतु जिले के 37 अधिकारियों को निरंतर 31 जुलाई 2024 से 13 अगस्त 2024 एवं 28 अधिकारियों को 12. अगस्त 2024 से 16 अगस्त 2024 तक कलेक्ट्रेट कार्यालय जिला आपदा नियंत्रण कक्ष लोक सेवा प्रबंधन कार्यालय एवं ई-दक्ष केन्द्र में बुलाया जाकर लंबित शिकायतों का निराकरण कराया गया। जिसके परिणाम स्वरूप कटनी जिला अपने समूह में यह उपलब्धि अर्जित कर सका।