पीएम जनमन, सीएम हेल्पलाईन एवं जन आकांक्षा पोर्टल के कार्यों की समीक्षा।दो अधिकारियों को शोकाॅज नोटिस जारी करने के निर्देश

 पीएम जनमन, सीएम हेल्पलाईन एवं जन आकांक्षा पोर्टल के कार्यों की समीक्षा।दो अधिकारियों को शोकाॅज नोटिस जारी करने के निर्देश

विदिशा:-कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मंगलवार को लंबित आवेदनों की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में अनुपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी को तथा पीओ डूडा के द्वारा जन आकांक्षा पोर्टल पर आवेदनों के जबाव दाखिल नहीं करने पर इन दोनों अधिकारियों को शोकाॅज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बिना अनुमति के जीएम डीआईसी के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहने पर उन्हें बैठक से बाहर भेजा गया है।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पूर्व में ही निर्देश दिए गए थे कि बैठको में जिलाधिकारी भी मौजूद रहेंगे उनके प्रतिनिधि को अनुमति नहीं होगी। उसके निर्देशो का सभी विभागो के जिलाधिकारी कढाई से पालन सुनिश्चित करेंगे । भविष्य में यदि बिना अनुमति के विभागो के प्रतिनिधि मौजूद रहे तो जिलाधिकारी के खिलाफ आर्थिक दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आकांक्षी जिले के अंतर्गत संपादित किए जाने वाले कार्यो के क्रियान्वयन में विभागो के अधिकारी विशेष ध्यान दें। उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलो को नीति आयोग द्वारा पांच करोड की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। उन्होंने जिले को यह राशि प्राप्त हो की ओर विशेष पहल करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री सिंह ने पीएम जनमन योजना के तहत आगामी माह में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमो को रेखांकित करते हुए कहा कि हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जाना है। इसके लिए संबंधित विभागो के द्वारा सम्पूर्ण तैयारियों को अंजाम दिया जाए। जिले में चिन्हित सहरिया जनजाति वर्ग के एकल समूह व अन्य को हितलाभो से लाभांवित करने के लिए शिविरो का आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविर स्थलो पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा उपचार केम्प का आयोजन अनिवार्यतः किया जाएगा। उन्होंने पीएम आदर्श ग्रामों मैं सभी विभागो की योजनाओं की उपलब्धियां स्पष्ट परलिक्षित हो के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएमो को निर्देशित किया है कि अनुविभाग स्तर पर पीएम जनमन के कार्यो की समीक्षा कर समय सीमा में पात्रताधारियों को हितलाभो से लाभांवित करना है वहीं पीएम आदर्श ग्रामो की ख्याति प्रदेश स्तर तक स्थापित हो की पहल करने के निर्देश दिए है। पीएम जनमन के शिविर आयोजन के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया है कि शिविर आयोजन के पूर्व संबंधित ग्राम की समुचित जानकारियां टिप्स पर होना चाहिए ताकि ग्राम का कौन सा व्यक्ति किस योजना के लाभ से वंचित है उस व्यक्ति को शिविर के माध्यम से लाभंावित किया जा सकें। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने राजस्व माह अभियान के कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अधिकारियो को निर्देशित किया है कि अभियान की मंशा के अनुरूप तमाम कार्य समयावधि में पूरे हो ताकि राजस्व प्रकरणो के निराकरण मामलो में विदिशा प्रदेश में अव्वल रहें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन एवं जनआकाक्षां पोर्टल के कार्यो की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया है कि सी और डी ग्रेड सूची में शािमल विभागो के अधिकारी विशेष पहल करें ताकि ग्रेडिंग सूची जारी होेने तक जिला प्रदेश में अव्वल हो जाए। उन्होंने कल पुनः पृथक से सीएम हेल्पलाइन के आवेदनो की समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस बैठक में सी और डी ग्रेड सूची में शामिल विभागो के अधिकारी ही उपस्थित होंगे। कलेक्टर श्री सिंह ने जर्जर भवनो को डिस्मेंटल करने पर विशेष बल देते हुए सभी एसडीएमो को निर्देशित किया है कि जर्जर भवन स्वामित्वो को केवल नोटिस देेने तक सीमित ना रहें। उन्होंने सागर में गठित घटना को रेखांकित करते हुए कहा कि जर्जर भवनो को हर स्तर पर डिस्मेंटल कर की गई कार्यवाही से जिला कार्यालय को अवगत कराएं।


ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post