विश्व फोटोग्राफर दिवस पर फोटो ग्रोफर्स संघ ने विदिशा के माधव उद्यान में किया पौधारोपण।

 विश्व फोटोग्राफर दिवस पर फोटो ग्रोफर्स संघ ने विदिशा के माधव उद्यान में किया पौधारोपण।

मां के नाम एक पेड़ लगाकर प्रेस छाया करो ने,मां का नाम जिंदा रखा है टण्डन ,

विदिशा:-विश्व फोटोग्राफर दिवस पर आज विदिशा के फोटोग्राफर कल्याण समिति एवं छायाकार संघ के तत्वाधान  । में एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत विदिशा जिले के माधव उद्यान में पौधारोपण किया गया ।

पौधा रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विदिशा के विधायक मुकेश टंडन और फटॉग्रफर्स के भीष्म पितामह में वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट मध्य प्रदेश सरकार से आधिमनयता प्राप्त पत्रकार सप्ताहिक विदिशा जागरण के प्रधान संपादक आर केबोस वासुदेव दादा ने पौधा रोपण कर किया । इस अफसर पर जिले के सभी फोटो जनरल लिस्ट ने अपनी अपनी मां के नाम एक एक पेड़ लगाया  । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि हम जो पेड़ लगा रहे हैं उसकी देखरेख भी हमें ही करना है । उन्होंने कहा कि सभी छाया करो ने अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाकर बहुत ही सराहनिया कार्य ही नहीं किया बल्कि अपनी मां का नाम जिंदा रखने का काम किया है ।

जिसके लिए भी छाया कार भाई बधाई के पात्र हैं । कार्यक्रम में फोटोग्राफर कल्याण समिति छाया कार संघ विदिशा के अध्यक्ष महेश बैरागी, महामंत्री सौदान बाबा, बरिशठ छाया कार  सीताराम मालवीय, विजय गुप्ता, गणेश चतुर्वेदी राजू विश्वकर्मा एवं गोपाल दंगी समेत भारी मात्रा में प्रेस फोटोग्राफर उपस्थित थे । 

इस पुनीत सराहनिया कार्य को करने के लिए विदिशा जिला फोटोग्राफर संघ को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं ।

देने वालों में अतुल्य भारत चेतना भोपाल संभाग ब्यूरो चीफ हाकम सिंह रघुवंशी, विदिशा एडवोकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष नवीन वर्मा, ग्रामीण खबर mp विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी एवं अनेक पत्रकार साथियों ने बधाई दी।


ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post