हर घर तिरंगा आजादी का रंग खाकी के संग" अभियान के तहत कटनी पुलिस-प्रशासन द्वारा निकाली गई बाइक रैली
कटनी:-15 अगस्त 2024 को हम अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। आजादी के इस महापर्व पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज तिरंगा के सम्मान में म.प्र. पुलिस द्वारा दिनांक 09 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा "आजादी के रंग खाकी के संग" अभियान चलाया जा रहा है । अभियान का उद्देश्य देश वासियों को देश भक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें देश की आजादी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। आजादी का महापर्व म.प्र. पुलिस द्वारा बड़े ही उमंग एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । इसी तारतम्य में कटनी में भी आज दिनांक 14/08/24 को हर घर तिरंगा कार्यक्रम एवं आजादी के रंग खाकी के संग के तहत शहीद स्मारक पुलिस लाइन कटनी में सांसद खजुराहो लोकसभा क्षेत्र वी.डी. शर्मा, विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, कलेक्टर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव द्वारा दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा के लिए अमर शहीदों को याद किया गया ।
तदुपरांत पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत रंजन के नेतृत्व में शहीद स्मारक पुलिस लाइन कटनी से कटनी शहर तक बाइक रैली निकालकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । तिरंगा रैली का शुभारंभ सांसद खजुराहो लोकसभा क्षेत्र श्री वी.डी. शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक, पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, कलेक्टर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं अन्य अधिकारी गण एवं जनप्रतिनिधि, जिले के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । उक्त बाइक रैली शहीद स्मारक पुलिस लाइन कटनी से प्रारंभ होकर कटनी के मुख्य चौराहो से होते हुये वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई । पुलिस बाइक रैली में करीब 130 पुलिस अधिकारी / कर्मचारी एवं प्रशासन के 70 अधिकारी/ कर्मचारी शामिल रहे । तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक में सवार सभी लोगो द्वारा हेल्मेट धारण करके नगरवासियो को यातायात नियमों का पालन किये जाने का संदेश दिया गया ।
