हर घर तिरंगा' अभियान पर थाना रीठी,चौकी सलैया के ग्राम बडगांव मे 90 फिट तिरंगा व जयघोष के साथ निकाली तिरंगा रैली।
कटनी:-पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, एवम डी एस पी हेड कावर्टर उमराव सिंह के मार्गदर्शन में रीठी थाना प्रभारी राजेन्द्र मिश्रा के हमराह चौकी प्रभारी सलैया स उ नि विजेंद्र तिवारी ने आज दिनांक 14 08.24 को ' हर घर तिरंगा ,अभियान के तहत थाना रीठी चौकी सलैया अंतर्गत ग्राम बडगांव मे हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया। 90 फिट तिरंगा को स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं ने अपने हाथ मे तिरंगा लहराया ओर हर घर तिरंगा लगाने कि गुहार लगाई एवम बाइक रैली निकाली गई इस कार्यक्रम पर बडगांव गगां नगर क्षेत्र के सभी स्थानीय गणमान्य नागरिक गण , गणमान्य व्यापारी गण ,पत्रकार गण, ग्रामवासी हाथो में तिरंगा लिए शामिल हुए।
सभी ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।उकत कार्यक्रम में चौकी प्रभारी सलैया स उ नि विजेंद्र तिवारी तथा उनके समस्त पुलिस बल तथा सहित्य निकेतन स्कूल बडगांव की मेहनत से यह तिरंगा यात्रा सफल हुई।
