15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल परेड जिला कटनी।

 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल परेड जिला कटनी।

जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निरीक्षण में संपन्न हुई स्वतंत्रता दिवस फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल परेड।

कटनी:-दिनांक 15 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन झिंझरी स्थित परेड मैदान में राष्ट्रीय सलामी, परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस हेतु विगत दिनों से पुलिस लाईन झिंझरी स्थित परेड मैदान में रिहर्सल भी निरंतर की जा रही थी। आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को पुलिस लाईन झिंझरी स्थित परेड मैदान में स्वतंत्रता दिवस परेड का फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुआ। सर्वप्रथम ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय सलामी हुई। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया गया। स्वतंत्रता दिवस परेड पुलिस बैंड प्लाटून की धुन में सम्पन्न हुई। स्वतंत्रता दिवस फाइनल फुल रिहर्सल परेड में सम्मिलित पुलिस बैंड प्लाटून का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। 

पुलिस-प्रशासन द्वारा शहीद स्मारक पर वंदन एवं हर घर तिरंगा अभियान, आजादी के रंग खाकी के संग कार्यक्रम का आयोजन

रिहर्सल परेड निरीक्षण के उपरांत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन द्वारा पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक पर माल्यर्पण किया । पुलिस बैंड द्वारा शहीद स्मारक पर देशभक्ति धुनो से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दी गई ।इस दौरान भारत माता की जय एवं देश भक्ति के नारे लगाये गये।

इसके उपरांत ‘‘हर घर तिरंगा अभियान‘‘ के तहत कटनी पुलिस ने पुलिस लाईन में घर घर जाकर लोगों को तिरंगे का वितरण किया एवं अपने घर पर तिरंगा लगाने की शपथ दिलाई ।


चीफ एडिटर:-अज्जू सोनी
मोबाइल नंबर:-9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post