जिले में निकाली जा रही तिरंगा यात्राएं, हर घर तिरंगा लगाने का आव्हान।
विदिशा:-विदिशा जिले में हर घर तिरंगा अभियान पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, गांव से लेकर नगर तक में यह अभियान एक जन आंदोलन के रूप में मनाया जाना है। इस अभियान में अधिक से अधिक जन सामान्य जुड़ सकें इस उद्धेश्य से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आज विदिशा जिले के विभिन्न ग्रामो में तिरंगा यात्राआंे का आयोजन किया गया साथ ही यात्रा में शामिल जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियांे और ग्रामीणजनो ने अभियान की शपथ का वाचन भी किया। हर तिरंगा अभियान विदिशा जिले में एक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है तिरंगा यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों को 15 अगस्त तक अपने-अपने घरो पर तिरंगा फहराने के संदेशो का प्रसारण किया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत विदिशा जिले में 15 अगस्त की समयावधि तक वृहद स्तर पर तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, मैराथन, तिरंगा संगीत समारोह, तिरंगा सेल्फी सहित विविध प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज रविवार को भी जिले के विभिन्न ग्रामो में तिरंगा यात्राएं निकालने के साथ-साथ अभियान की शपथ का वाचन किया गया है हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आज सिरोंज जनपद के ग्राम कोरवासा में निकाली गई तिरंगा यात्रा में ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई इस यात्रा में गांव के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने-अपने हाथों में तिरंगा झंडा फहराते हुए भारत माता की जय के उद्घोष लगाए। ग्राम पंचायत रूसल्लीसाहू, ग्राम पंचायत संग्रामपुर, ग्राम पंचायत पाली, ग्राम पंचायत गुरोद, बरुआखार, करईखेड़ी में भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन हुइ इस दौरान यात्रा में शामिल अधिकारी, कर्मचारियों तथा ग्रामीणों ने अभियान के निर्धारित प्रारूप की शपथ का वाचन किया।
