जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की BSW, MSW की कक्षाओं का किया शुभारंभ

 जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की BSW, MSW  की कक्षाओं का किया शुभारंभ

विदिशा:-मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नटेरन के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत चलने वाले BSW MSW की कक्षाओं का शासकीय  महाविद्यालय नटेरन  मे शुभारंभ किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि  जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि,यशपाल रघुवंशी रहे विशेष अतिथि

जनपद उपाध्यक्ष नीलेश धाकड़ ,जनपद सदस्य अंशुज शर्मा रहे।सभी अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर कक्षाओं का शुभारंभ किया, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल रघुवंशी ने कहा की सभी छात्र जिस तरीके से समाज सेवा का काम कर रहे हैं ऐसे ही शासन प्रशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज सेवा का काम करते रहे, जनपद उपाध्यक्ष नीलेश धाकड़ ने कहा की मैं भी 2008 से जन अभियान परिषद से जुड़ा था उसी के समाज सेवी  कामों के कारण आज में जनपद उपाध्यक्ष बन पाया हूं सभी छात्र अपना एक लक्ष्य निर्धारण करें और उस लक्ष्य की ओर लगातार अपने कदम बढ़ाते रहें, जनपद सदस्य अंशुज शर्मा ने कहा कि हम प्रत्येक दिन यदि एक पीड़ित व्यक्ती की मदद करने का लक्ष्य बनाए, ब्लॉक समन्वय भीकम सिंह दांगी ने बीएसडब्ल्यू एमएसयू कक्षाओं के पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी, परामर्शदाता गौरव सक्सेना ने मंच का संचालन किया और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई, सभी अतिथियों ने हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया एवम यशपाल रघुवंशी एवम सभी अतिथियों ने एक पौधा मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया इस अवसर पर परामर्शदाता प्रवीण शर्मा अभिषेक शर्मा अशोक धाकड़ जी सत्येंद्र श्रीवास्तव , नव अंकुर संस्था के बाबूलाल धाकड़ राजस्थान गोविंद शर्मा समेत सभी बीएसडब्ल्यू ,एमएसडब्ल्यू के छात्र उपस्थित रहे।


ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post