ग्राम सेऊ एवं ढाड़ोंन से ग्राम देवपुर के लिए निकली कावड़ यात्रा।
जगह-जगह हुआ कावड़ियों का स्वागत।
विदिशा:-प्रति वर्ष अनुसार ग्राम सेऊ एवं ढाड़ोंन से लगभग 500 की संख्या में कावड़ यात्री देवपुर के लिए रवाना हुए डीजे एवं ट्रैक्टर ट्राली साथ में और पैदल कबाडिया निकले जिनका जगह-जगह स्वागत किया गया।नटेरन जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि यशपाल रघुवंशी एवं सभापति जैव विविधता जनपद नटेरन अंशुज शर्मा सेऊ बब्लू मीणा द्वारा ग्राम सतवाडा हाट पर सभी कावड़ियों को स्वागत किया एवं फलआहार कराया
ग्राम सतपाड़ा के जसवंत मीणा, भूपेन्द्र रघुवंशी एवम ग्रामीणों द्वारा सभी कावड़ियो को चाय पानी से स्वागत किया गया
ग्राम सेऊ से प्रतिवर्ष कावड़ यात्रा निकाली जाती है।काबड़िए सिरोंज महामाई मंदिर पर रात्रि विश्राम करेंगे और सुबह ब्रह्म महूर्त में देवपुर के लिए रवाना होंगे और सोमवार को ही भोलेनाथ को जल चढ़ाएंगे। कावड़ यात्रा का जगह जगह स्थानीय जन प्रतिंधियो दुयारा स्वागत किया गया।
