उमरिया पान में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस।
छाया आजादी के जश्न का उल्लास,
नगर से लेकर गाँव गाँव तक निकाली गई तिरंगा यात्रा।
कटनी:-जिले के उमरिया पान में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर,और गांवों में गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली गई।स्कूलों से छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली।देशभक्ति के गीतों पर लोग खुशियां मनाते दिखे।क्षेत्र में सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडारोहण किया गया।पैदल और बाइक से तिरंगा यात्रा निकालकर 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
जनता के बीच भी 15 अगस्त को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।लोगों ने अपने अपने घरों पर भी तिरंगा लगाया है।नगर,और गांवों में तिरंगा रैली निकाली गई।
लोगों ने विविध कार्यक्रमों में सहभागिता की
स्वतंत्रता दिवस का उल्लास उमरिया पान नगर से लेकर गाँव गाँव तक देखने मिला है।उमरिया पान में सरकारी भवनों के अलावा चौक-चौराहा, सार्वजनिक स्थानों, निजी प्रतिष्ठानों और घरों पर भी तिरंगा शान से लहराया गया।मिठाइयां बांटकर लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए विविध कार्यक्रमों में सहभागिता की।
विभिन्न संस्थानों पर नगर के प्रतिष्ठित लोगों ने किया ध्वजा रोहण
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सरपंच अटल ब्योहार ने ग्रामपंचायत कार्यालय पर,उत्कृष्ट विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य मुकेश पटेल,झंडा चौंक मैं मौजिलाल पौराणिक,शासकीय कन्या हाई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य दिलीप बाजपेयी,पुष्कर पब्लिक स्कूल में प्राचार्य धनंजय दुबे,उमरिया पान पुलिस थाना मैं थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय,आजाद चौंक मैं सावित्री गौतम,सरस्वती शिशु मंदिर व ग्रेसमिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल मैं भाजपा जिलामंत्री विजय दुबे ने ध्वजा रोहण किया।ग्रामपंचायत उमरिया पान मैं सरपंच अटल ब्योहार ने अपने उद्बोधन मैं बताया की नगर में विभिन्न जगह पर सी सी रोड व नाली निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है। जैसे ही बरसात ख़त्म होगी समस्त कार्यों का निर्माण प्रारम्भ कर दिया जायेगा।एवं दो जिम भी खोले जायेंगे। ग्रामपंचायत में मीसा बंदियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी आजादी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शहीदों को याद किया। शिक्षण संस्थाओं में भी स्वतंत्रता दिवस पर विविध कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर छात्रों के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।वहीं पुष्कर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य धनंजय दुबे ने कहा की दसवीं और बारहवीं के जो छात्र 90 प्रतिशत के ऊपर अंक प्राप्त करेंगे उनकी वार्षिक शैक्षणिक शुल्क विद्यालय की ओर से छूट कर दी जाएगी।पुष्कर पब्लिक स्कूल की छात्रा रागिनी चौरसिया के अच्छे प्रदर्शन के लिए उमरिया पान भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह के द्वारा विशेष उपहार से पुरुषकृत किया गया।
रैली में बच्चों ने लगाया देशभक्ति के नारे
आजादी के 78वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देश भक्ति के नारे लगाते हुए बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात विद्यालय प्रांगण में बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, कविता व विभिन्न खेलकूद के माध्यम से अपनी प्रतिभागिता प्रदान की। इस अवसर पर सरपंच अटल ब्योहार, भाजपा जिलामंत्री विजय दुबे,सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम,मण्डल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह,जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक,उपसरपंच जागेश्वर प्रसाद सोनी,सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया,सुखदेव चौरसिया,मौजी लाल पौराणिक,गोरे चौरसिया, संतोष पौराणिक, चन्द्रिका प्रसाद चौरसिया, राकेश सल्लू चौरसिया,प्रदीप तातू चौरसिया,कमलेश चौरसिया,यतीन्द्र गौतम, रामाभिलास त्रिपाठी,अंकित झारिया,संतोष नामदेव, सतीश चौरसिया, सुशील मिश्रा, जगमोहन मिश्रा,मुकेश बर्मन,सुनील बर्मन, सहित हजारों की संख्या में छात्रों शिक्षकों अभिभावकों व ग्रामीण जनों ने उपस्थित होकर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष मैं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
