प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली।

 प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड़ की सलामी ली।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए पुरस्कृत।

विदिशा:-स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय पुलिस परेड ग्राउण्ड पर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री  लखन पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने कलेक्टर  रौशन कुमार ंिसंह और पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार शुक्ला के साथ सफेद रंग की जिप्सी वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात् प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री यादव के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन उपरांत मध्य प्रदेश गान का गायन हुआ। समारोह में हर्ष फायर उपरांत प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़कर स्वतंत्रता का संदेश दिया गया।  



ग्रामीण खबर mp से विदिशा जिला ब्यूरो यशवंत सिंह रघुवंशी की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post