बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण।
कटनी:-डोकारिया बरही ।विगत दिवस 15 अगस्त 2024 को बरही से सटा ग्राम डोकरिया जहां बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विशाल प्रतिमा का अनावरण क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के कर कमल द्वारा संपन्न हुआ अपने उद्बोधन में विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने ग्राम पंचायत डोकरिया की जनता को रोजगार एवं जिनकी जमीन कंपनी ने लिया था उसे वापस करवाने का वादा किया एवं ग्राम का समग्र विकास करने हेतु आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि आज प्रतिमा का अनावरण एक औपचारिकता नहीं है बल्कि बाबा साहब ने ही संविधान का निर्माण किया और हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं कर्तव्य के प्रति भी समर्पण रखना बहुत आवश्यक है ग्राम पंचायत डोकरिया के सरपंच दशरथ प्रसाद कोल एवं रतई लाल चौधरी एवं ग्राम के समस्त नागरिकों की उपस्थिति में स्वाधीनता दिवस के साथ-साथ लगभग 7 वर्षों से प्रतीक्षारत प्रतिमा का स्थापना व अनावरण बड़े ही धूमधाम बाजे गाजे के साथ संपन्न हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
