हमारे देश ने योग के माध्यम से संपूर्ण विश्व को एक नए तरह से जीवन जीने का संदेश दिया है - मंत्री श्री सारंग

 हमारे देश ने योग के माध्यम से संपूर्ण विश्व को एक नए तरह से जीवन जीने का संदेश दिया है - मंत्री श्री सारंग

मंत्री विश्वास सारंग ने 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश।


अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ, अन्न श्री स्वास्थ्यवर्धक, अनुशासित रखने का कार्य करता है - मंत्री श्री सारंग

विदिशा:-हमारे देश ने योग के माध्यम से संपूर्ण विश्व को एक नए तरह से जीवन जीने का संदेश दिया है। यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व का ही प्रभाव है कि आज देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में भी योग दिवस मनाया जा रहा है... उक्त विचार सहकारिता, खेल युवक कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने  आज 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम परिसर, विदिशा में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम में व्यक्त किये हैं।प्रधानमंत्री को बधाई व साधुवाद व्यक्त करते हुए मंत्री श्री सारंग ने कहा कि हमारे देश ने दुनिया को एक नई दिशा दिखाई है। किस प्रकार भारतीय दर्शन प्रकृति से जुड़ा हुआ है, भारतीय दर्शन के माध्यम से व्यक्ति अपने शरीर, मन बुद्धि एकाग्रता से किस तरह संपूर्ण विश्व के कल्याण की भावना के साथ अपने जीवन को जीता है का संदेश योग के माध्यम से दिया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा है कि व्यक्ति केवल ढाई हाथ का शरीर नहीं है, वह केवल शरीर तक सीमित नहीं है। शरीर के ऊपर मन है और मन के ऊपर बुद्धि है और बुद्धि के ऊपर आत्मा है यह चारों तत्व मिलते हैं तब व्यक्ति परिपूर्ण होता है। 

मंत्री श्री सारंग ने योग को सभी अपने जीवन का हिस्सा अवश्य बनाएं का आव्हान करते हुए कहा कि योग शरीर का व्यायाम नहीं बल्कि सांसों का नियंत्रण भी है। संयम की भावना और अनुशासन का भाव भी है। उन्होंने खासकर युवाओं को अपने जीवन में योग को सम्मिलित करने का आव्हान किया। इसके साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति का संदेश देते हुए विशेष कर युवाओं को संदेश दिया है कि वह नशे से पूरी तरह से दूर रहें। देश के युवा संयम के साथ अनुशासित होंगे तभी देश का नव निर्माण होगा और स्वामी विवेकानंद जी का सपना साकार होगा। जिसमें उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी हिंदुस्तान की होगी और हिंदुस्तान विश्व का सबसे शक्तिशाली देश बनेगा।

       अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ

    सहकारिता, खेल युवक कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सामूहिक अंतर्राष्ट्रीय दसवें योग दिवस कार्यक्रम में अन्न संवर्धन अभियान अंतर्गत अन्न प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने जिला खेल स्टेडियम परिसर में योग दिवस कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत निर्मित खाद्य सामग्री में से खीर का सेवन कर प्रशंसा जाहिर की।

         अन्न श्री ग्रहण करने का आव्हान

सहकारिता, खेल युवक कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने योग दिवस कार्यक्रम में सभी से आव्हान किया कि श्री अन्न को ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि अन्न श्री स्वास्थ्यवर्धक है और हमें अनुशासित रखने का कार्य करता है। इसलिए उन्होंने अधिक से अधिक श्री अन्न का उपयोग करें का आव्हान किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यहां कहा जाता है कि जैसा अन्न वैसा मन। जैसा अन्न हम ग्रहण करेंगे वही हमारे अचार विचार में आएगा। उन्होंने कहा कि केवल व्यायाम या योग को अपने जीवन में सम्मिलित नहीं करें बल्कि हम क्या कुछ ग्रहण करें यह भी महत्वपूर्ण है इसलिए श्री अन्न का अधिक से अधिक उपयोग करें।

मध्यप्रदेश राज्य मिलेट मिशन योजना एवं ग्रामीण दुर्गावती के तहत श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है इसके तहत श्री अन्न उगाएँ श्री अन्न खाएँ उत्तम पोषण खाएँ बीमारियाॅ दूर भगाएँ,श्री अन्न प्रोत्साहन योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा ज्वार, कोदो, बाजरा, कांगनी एव साबा के उत्पादन हेतु विशेष पहल की जा रही है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक के एस खपडिया ने बताया कि जिले में कांरगी, कोदो की पैदावार लेने के लिए इच्छुक कृषको को बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है।


   विदिशा जिला ब्यूरो:-यशवंत सिंह रघुवंशी

Post a Comment

Previous Post Next Post