नए बजट में टैक्स पेयर्स को मिल सकती है 5 लाख की छूट, सीधे बचेंगे इतने पैसे।
कटनी:-इनकम टैक्स को लेकर सरकार बजट में बड़ा फैसला कर सकती है। माना जा रहा है कि सरकार सीधे 5 लाख रुपए तक टैक्स छूट दे सकती है। इसका फायदा 7.5 लाख से ज्यादा की सैलरी वालों को होगा।अगर आप सैलरीड प्रोफेशनल हैं तो आप टैक्स रिटर्न भी फाइल करते होंगे। आपकी सैलरी पर तो आपको टैक्स देना ही होता है, लेकिन सरकार मीडिल क्लास को टैक्स में कुछ राहत देने पर विचार कर रही है। इसके लिए इनकम टैक्स छूट की सीमा को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए तक की जा सकती है।उम्मीद जताई जा रही है कि अगले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन यह घोषणा कर सकती हैं।
सिर्फ इन्हें मिलेगी छूट
बता दें, अभी तक 3 लाख रुपए कमाने वालों को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। अब सरकार इस सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर सकती है। हालांकि ये टैक्स छूट हर टैक्स पेयर्स पर लागू नहीं होगी। यह सिर्फ उन लोगों पर लागू होगी, जो नई टैक्स रिजीम को चुनते हैं। टैक्स छूट की सीमा बढ़ने से सबसे ज्यादा फायदा मध्यम वर्ग, छोटे व्यवसायी और सीनियर सिटिजन वालों को होगा।
अब मिलेगी सीधे 5 लाख की छूट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जुलाई में नई सरकार का पहला बजट पेश करेंगी। इस बजट से टैक्स पेयर्स को खुशखबरी मिल सकती है। माना जा रहा है कि इनकम टैक्स को लेकर सरकार बजट में बड़ा फैसला कर सकती है। सरकार सीधे 5 लाख रुपए तक टैक्स छूट दे सकती है। इसका फायदा 7.5 लाख से ज्यादा की सैलरी वालों को होगा।
अभी ये है व्यवस्था
अभी नया टैक्स रिजीम वालों को 3 लाख रुपए तक की टैक्स छूट मिलती है। 7 लाख रुपए तक की कमाई पर लगने वाला टैक्स रिबेट हो जाता है। ऊपर से 50 हजार रुपए स्टैंडर्ड डिडक्शन के तौर पर भी टैक्स छूट मिल जाती है। इसका मतलब हुआ कि 7.5 लाख रुपए तक कमाने वाले को नए रिजीम में कोई टैक्स नहीं भरना पड़ता है, लेकिन जैसे ही आमदनी 7.5 लाख रुपए से ऊपर जाती है तो टैक्स की गणना सीधे 3 लाख रुपए से होती है।
अब ये है नई व्यवस्था
मोदी सरकार अगर बजट में 5 लाख रुपए तक टैक्स छूट देती है, तो इससे सबसे ज्यादा फायदा मीडिल क्लास वालों को होगा। बता दें, 7.5 लाख रुपए से ऊपर की कमाई पर टैक्स का हिसाब 5 लाख रुपए के बाद होगी। अगर नई व्यवस्था लागू होती है तो 7.6 लाख से 50 लाख रुपए तक कमाई करने वालों के 10,400 रुपए बचेंगे। इसमें 4 फीसदी हेल्थ एंड एजुकेशन सेस भी शामिल होगा।
