नटेरन तहसील मुख्यालय के सामने वाली कॉलोनी में हो रही बरसात के पानी निकासी कि दिक्कत ।
जनपद अध्यक्ष द्वारा पत्राचार करने के उपरांत भी नहीं हुई कोई व्यवस्था।
विदिशा:-तहसील मुख्यलय बस स्टैंड स्थित काका नगर में नहीं है पानी की कोई निकासी की उत्तम व्यवस्था नगर वासियों द्वारा कई बर तहसीलदार एसडीम एवं ग्राम पंचायत मैं आवेदन देने के बाद भी नाली का निर्माण ना होने से बरसात का पुरा पानी एक दुसरे के घरों में भर जाता जिससे नगर वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।नगर तहसील मुख्यलय के जस्ट सामने है इसी प्रकार तहसील के पीछे स्थित कॉलोनी में भी मुख्य गली में कोई नाली का निर्माण नहीं हुआ है लोगों के घर में पानी भर जाता है।घरों का पानी भी रोडों पर बहता है इससे हमेशा लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती है। वहीं राजेश रघुवंशी द्वारा बताया गया की नटेरन जनपद अध्यक्ष संगीता रघुवंशी ने पंचायत को लगभग 6 माह पूर्व निर्माण के लिए पत्र के मध्यम से अवगत कराया था।लेकिन आज तक कोई निर्माण कार्य पंचायत के द्वारा नहीं किया गया है थोड़ी सी भी बारिश होने पर कीच़ड में बदल जाति हैं रोड।नेता वोट मांगने जाते हैं इसके बाद भूल जाते हैं तहसील मुख्यलय के सामने यह स्थिति है तो विकास कितना हुआ है सोच ही सकते हैं।
विदिशा जिला ब्यूरो:-यशवंत सिंह रघुवंशी