विदिशा जिला समस्त तहसीलों एवं ग्राम पंचायतें के ग्रामों तक नटेरन, खैराई,बेलानारा ,में घर-घर हुए दीप प्रज्वलित।
विश्व के लोकप्रिय नेता एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर एवं सेवा संकल्प अभियान , नटेरन के शासकीय भवनों एवं मंदिरों ग्राम में घर-घर दीपक जलाए गए।
नटेरन भाजपा मंडल महामंत्री संजय चौकसे ने नरेंद्र मोदी के 25 साल सफलता राजनीतिक दौड़ के बारे में विस्तृत रूप से बताया एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं नशा से दूरी बनाने की सलाह दी ,और अनेक स्थानों पर दीप प्रज्वलित करवाए गए। इसी क्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैराई के पंचायत भवन स्कूल मंदिर और प्रधानमंत्री आवास कुटीर और बेलानारा में स्कूल मंदिर प्रधान मंत्री आवास सहित पुरे ग्राम में घर-घर दीपक जलाकर उत्तम स्वस्थ दीर्घायु की कामना की, जिसमें ग्राम पंचायत सरपंच शीला बाई के नेतृत्व में प्रतिनिधि अवतार सिंह गुड्डू रघुवंशी ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान एवं नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। सहायक सचिव बालकृष्ण विश्वकर्मा एवं कोटवार महेश सेन राजेंद्र जाटव एवं पप्पू साहू मूलचंद जाटव, रामफल , लक्ष्मण ,गेदाबाई, छोटीबाई ,मायावती अहिरवार ,किसन वंशकार आदि सभी ने दीप प्रज्वलित कर ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया ।

