उमरियापान पुलिस की बड़ी सफलता,दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट का आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
पीड़िता की शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस,त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा,न्यायालय में पेशी के बाद जिला जेल कटनी भेजा गया।
उमरियापान,ग्रामीण खबर एमपी।
कटनी जिले के उमरियापान थाना क्षेत्र में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक गंभीर प्रकरण में उमरियापान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ले लिया। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के निर्देशन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमरियापान महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस गंभीर मामले में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05 जून 2026 को थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने उमरियापान थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम महनेर निवासी रोहित चौधरी उसे जबरन अपनी स्कूटी पर बैठाकर करौंदी आश्रम के पीछे जंगल क्षेत्र में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना उमरियापान में अपराध क्रमांक 178/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए तेजी से अभियान चलाया और तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को घटना दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल कटनी भेजने के आदेश दिए।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मेघा मिश्रा, महिला थाना, उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद मंगोरे, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी तथा आरक्षक मोहन मुवेल, सतेन्द्र चौरसिया, योगेश पटेल एवं नीलेश पटेल ने विशेष भूमिका निभाई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाया जाएगा।

