अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक जनहितार्थ बजट,समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी।

 अब तक का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक जनहितार्थ बजट,समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी।

किसान,युवा,महिला और गरीब परिवारों को समर्पित बजट,महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली विशेष प्राथमिकता।

कटनी,ग्रामीण खबर MP।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट को समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने जनहितार्थ एवं ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है, जो प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण की भावना को समर्पित है।

रेखा अंजू तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस बजट को तैयार करते समय प्रदेश के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला तथा गरीब परिवारों—की आवश्यकताओं को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं, जिससे गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी योजनाओं और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले प्रावधानों की सराहना की। उनका कहना है कि बजट में कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने की दिशा में उठाए गए कदम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। इससे प्रदेश के युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि वे रोजगार देने वाले भी बन सकेंगे।

रेखा अंजू तिवारी ने महिला सशक्तिकरण को बजट की प्रमुख उपलब्धि बताते हुए कहा कि महिलाओं के लिए आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक सशक्तिकरण की योजनाओं का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ाया गया बजट समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत आधार प्रदान करेगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, छात्रवृत्ति और महिला सुरक्षा संबंधी प्रावधानों से महिलाओं की भागीदारी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि गरीब और वंचित वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा और आजीविका संवर्धन से जुड़े प्रावधान किए गए हैं। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास का रोडमैप है।

अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में एक मजबूत कदम है और आने वाले समय में प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक और संरचनात्मक रूप से सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी। संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post