सकल हिन्दू सम्मेलन को लेकर उमरिया पान के मंगल भवन में बैठक संपन्न।
27 जनवरी को अंधेलीबाग में होगा भव्य हिन्दू सम्मेलन, 20 जनवरी को नगर में निकलेगी विशाल कलश यात्रा।
उमरिया पान,ग्रामीण खबर MP।
सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में आगामी हिन्दू सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार 16 जनवरी को सायं 4 बजे उमरिया पान स्थित मंगल भवन में एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हिन्दू समाज को संगठित करना, सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करना तथा सनातन संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर ठोस रणनीति तैयार करना रहा।
बैठक में भाजपा के पूर्व जिलामंत्री विजय दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश ब्योहार, भाजपा उमरिया पान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, वृजेश पटेल, सर्वेश चतुर्वेदी, कालूराम चौरसिया एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल सहित हिन्दू समाज के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने समाज को एकजुट करने, आपसी समन्वय बढ़ाने एवं हिन्दू समाज की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की आवश्यकता पर अपने-अपने विचार रखे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 जनवरी 2026, मंगलवार को दोपहर 1 बजे उमरिया पान के अंधेलीबाग परिसर में सकल हिन्दू समाज द्वारा भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में क्षेत्र के समस्त हिन्दू संगठनों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं, धर्मगुरुओं एवं समाज के प्रबुद्धजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। सम्मेलन के माध्यम से हिन्दू समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक सौहार्द तथा राष्ट्रहित में समाज की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि हिन्दू सम्मेलन से पूर्व वातावरण को धार्मिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से 20 जनवरी 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह कलश यात्रा उमरिया पान के प्रसिद्ध बड़ी माई मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौक, मेन मार्केट, न्यू बसस्टैंड, आजाद चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए नगरवासियों को आयोजन से जोड़ने का कार्य करेगी। कलश यात्रा को धार्मिक आस्था, सनातन परंपरा एवं सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बनाने हेतु समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान आयोजन की व्यवस्थाओं, प्रचार-प्रसार, सुरक्षा, अनुशासन, अतिथि सत्कार एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक आयोजन नहीं बल्कि हिन्दू समाज की एकजुटता, सामाजिक चेतना एवं सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक होगा, जिसे ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए सभी को मिलकर सहयोग करना होगा।
बैठक का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन कमलेश चौरसिया द्वारा किया गया। बैठक में विशेष रूप से धनंजय दुबे, दबड़ा चौरसिया, संदीप सोनी, पारस पटेल, अज्जू सोनी, राकेश चौरसिया, अज्जू पटेल, नीरज पटेल,ज्ञानचंद चौरसिया, अज्जू चौरसिया, दिन्नू ठाकुर, बड्डा गुप्ता, जगन्नाथ मांझी, वैभव चौरसिया, विनोद साहू, टी टी चौरसिया, राजीव काछी,किस्सू चौरसिया,प्रणय अरोरा,शिवशंकर बर्मन, संजू दीक्षित, अस्सू चौरसिया, बिक्की सोनी, संतोष बर्मन, लखन बशोर सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।
अंत में बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने हिन्दू सम्मेलन एवं कलश यात्रा को ऐतिहासिक, गरिमामय एवं सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया तथा क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर हिन्दू समाज की एकता एवं सांस्कृतिक गौरव को सशक्त बनाएं।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी। संपर्क:9977110734
