भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलौंडी में त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR बैठक संपन्न।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर्निरीक्षण पर केंद्रित रही कार्यशाला,संगठन सशक्तिकरण और बूथ स्तर तक मजबूती पर दिया गया बल।
सिलौंडी,ग्रामीण खबर MP।
भारतीय जनता पार्टी मंडल सिलौंडी में केंद्रीय नेतृत्व (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी तथा बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में मंडल त्रिदेव कार्यशाला एवं SIR (Special Intensive Revision) मतदाता सूची विशेष गहन पुनर्निरीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने कार्यशाला की विषय-वस्तु रखते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ बूथ स्तर का संगठन है, और हर कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेते हुए बूथ को सशक्त बनाए।
मंडल प्रभारी जितेंद्र अरोरा ने SIR की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची का सत्यापन लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव को मजबूत करने का कार्य है। मंडल संयोजक अरविंद तिवारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारने हेतु तत्पर रहना चाहिए, जिससे पार्टी को आगामी चुनावों में सटीक डेटा एवं समर्थन प्राप्त हो सके।
मण्डल उपाध्यक्ष अमित राय ने अपने उद्बोधन में ग्राम स्तर पर संगठनात्मक एकता के महत्व पर जोर दिया।पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष सुशील पाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता से सीधे जुड़कर भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य करें।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने संगठन सशक्तिकरण, मतदाता सूची सुधार, युवा सहभागिता और समाज के हर वर्ग तक भाजपा की पहुंच को और प्रभावशाली बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यशाला के अंत में संतोष सेन ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अरविंद तिवारी द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यशाला को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष शैलेष जैन, मंडल उपाध्यक्ष अमित राय, कार्यालय मंत्री विनोद बागरी, महामंत्री सदन तिवारी, सरपंच संदीप यादव, राजेंद्र तिवारी, गणेश बागरी, गोविंद सिंह बागरी, कमल बर्मन, सूर्य प्रकाश मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, राजू लोनी, नारायण सिंह, राजेंद्र दुबे, कपिल बागरी, प्रवीण बर्मन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के सिद्धांतों पर चलने और भाजपा को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
ग्रामीण खबर MP-
जनमानस की निष्पक्ष आवाज
प्रधान संपादक:अज्जू सोनी |संपर्क:9977110734
