भाजपा के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा, कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हों - करण सिंह।

 भाजपा के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा, कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हों - करण सिंह।

खरगे, राहुल और कमलनाथ का जताया आभार, राष्ट्रीय सचिव की उपस्थिति में शहर और ग्रामीण जिला अध्यक्षों को सौंपा गया कार्यभार।

कटनी,ग्रामीण खबर MP।

कटनी जिला शहर एवं कटनी जिला ग्रामीण का संयुक्त दायित्व संभाल रहे कांग्रेस नेता करण सिंह चौहान ने आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव रणवीर सिंह की उपस्थिति में कॉफी हाउस में आयोजित बैठक में नवनियुक्त जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर दोनों अध्यक्षों को जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण की कार्यालीन सूची सहित विधिवत जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज की सबसे बड़ी जरूरत है कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। अगर सभी कार्यकर्ता निष्ठा और समर्पण से जनता के बीच जाएँ और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुँचाएँ तो निश्चित ही आने वाले समय में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामाजिक कर्तव्य भी है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करें।

पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने अपने कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए कहा कि वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने कटनी जिला शहर अध्यक्ष एवं कटनी जिला ग्रामीण अध्यक्ष दोनों के रूप में काम करने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का वे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस विश्वास और समर्पण से उन्हें समर्थन दिया, वही उनकी सबसे बड़ी पूँजी है। श्री चौहान ने स्पष्ट किया कि उनका भाजपा के खिलाफ संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और वे हमेशा कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रहेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन ने अपने संबोधन में कहा कि श्री चौहान के कार्यकाल में जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत आधार मिला। उन्होंने कहा कि श्री चौहान ने कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनता के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बैठक में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी नए नियुक्त अध्यक्षों का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कांग्रेस के सामने कई चुनौतियाँ हैं, लेकिन संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की निष्ठा से सभी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।

इस अवसर पर विशेष रूप से जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह, प्रियदर्शन गौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, सेवा दल अध्यक्ष पंकज गौतम, राजा जगवानी, पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता, पूर्व प्रदेश सचिव विवेक पांडे, शिक्षा कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, प्रेम बत्रा, बी एम तिवारी, माया चौधरी, मुमताज बानो, डॉ. के एल जैन, बसंत द्विवेदी, आफताब अहमद, राजेश जाटव, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक का समापन आपसी एकजुटता और संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ। सभी ने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस के सामने अब सबसे बड़ा लक्ष्य जनता का विश्वास जीतना है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के हर वर्ग तक पहुँच बनानी होगी। आने वाले चुनावों में कांग्रेस संगठन पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरेगा।

ग्रामीण खबर MP-

जनमानस की निष्पक्ष आवाज

प्रधान संपादक:अज्जू सोनी |संपर्क:9977110734

Post a Comment

Previous Post Next Post